फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   anand pawar enters in main draw with two wins

दो जीत के साथ आनंद पवार मुख्य ड्रा में

Wed, 17 Oct 2012 11:26 AM IST
कोपेनहेगन/एजेंसी
कोपेनहेगन/एजेंसी Updated Wed, 17 Oct 2012 11:26 AM IST
विज्ञापन
anand pawar enters in main draw with two wins
भारत के आनंद पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आज क्वालीफाइंग राउंड में लगातार दो मैच जीतकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के मुख्य ड्रा में प्रवेश कर लिया है। आनंद ने पहले राउंड में रूस के इवान सोजोनोव को 21-7, 21-7 से पराजित किया और फिर अगले राउंड में थाईलैंड के तानोंगसाक सेनसोमबूनसुक को कडे़ संघर्ष में 21-19, 21-16 से पराजित कर मुख्य ड्रा में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। आनंद ने पहला मैच 21 मिनट में और दूसरा मैच 40 मिनट में जीता।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में सभी भारतीयों की निगाहें लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल लगी रहेंगी जो दो महीने के ब्रेक के बाद अपना पहला मैच खेलने कोर्ट पर उतरेंगी। तीसरी वरीयता प्राप्त सायना का पहले दौर में कोरिया की यिओन जू बेई से मुकाबला होगा। पुरष एकल में सौरभ वर्मा के सामने पहले ही दौर में विश्व के छठे नंबर के खिलाफ डेनमार्क के पीटर गेड की चुनौती रहेगी जबकि अजय जयराम को सातवीं सीड चीन के पेंगयू दू से भिड़ना होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed