फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Anand outsmarts Van Wely leads with Carlsen

विश्वनाथन आनंद ने वान वेली को हराया

Sun, 20 Jan 2013 06:26 PM IST
विज आन जी/खेल डेस्क
विज आन जी/खेल डेस्क Updated Sun, 20 Jan 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
Anand outsmarts Van Wely leads with Carlsen

वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने रविवार को यहां 75वें टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के सातवें राउंड में हालैंड के लोक वान वेली को शिकस्त देकर संयुक्त बढ़त बना ली।

विज्ञापन


नार्वे के मैग्नस कार्लसन और हमवतन पी हरिकृष्णा से पिछली दो बाजियों में ड्रा खेलने के बाद आनंद ने वान वेली के डिफेंस को पस्त करते हुए जीत दर्ज की, जिससे उनके पांच अंक हो गए हैं। कार्लसन ने हंगरी के पीटर लेको से अंक बांटे, जिससे वह और आनंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे हैं। इन दोनों के बाद अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और रूस के सरगेई कारजाकिन आधा अंक पीछे संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


चौदह खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में अभी छह राउंड और खेले जाने बाकी हैं, जिसमें हरिकृष्णा चार अंक लेकर आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। इटली के फैबियानो कारूआना तीन अंक से वान वेली और चीनी के वांग हाओ के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं जबकि हालैंड के अनीष गिरी और इरविन लामी तथा चीन के यिफान होउ 2.5 अंक लेकर 11वें स्थान पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed