{"_id":"e9ed8eaa-77a2-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"anand-draws-with-caruana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद ने कारुआना से ड्रा खेला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आनंद ने कारुआना से ड्रा खेला
बदेन बदेन/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने यहां ग्रेंके शतरंज क्लासिक के सातवें राउंड में टॉप पर चल रहे इटली के फाबियानो कारुआना से ड्रा खेला। सफेद मोहरों से खेलते हुए कारुआना खेल के बीच में कुछ समय के लिए ही आनंद पर दबाव बना पाए। आनंद का यह टूर्नामेंट में छठवां ड्रा है।
विज्ञापन
इस भारतीय खिलाड़ी ने एकमात्र जीत पांचवें दौर में जर्मनी के अर्कादिश नैदिश के खिलाफ दर्ज की। ड्रा से कारुआना ने छह खिलाड़ियों के बीच कैटेगरी 19 के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट में संभावित सात में से 4.5 अंक लेेकर अपनी बढ़त कायम रखी है। टूर्नामेंट में अब सिर्फ तीन राउंड और खेले जाने हैं। आनंद और नैदिश चार अंक से संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन