{"_id":"e4cf1c00-bd60-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"anand-draws-against-sergey-karjakin-in-6th-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जाकिन संग ड्रॉ रही आनंद की बाजी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कर्जाकिन संग ड्रॉ रही आनंद की बाजी
सांडेस/एजेंसी
Updated Wed, 15 May 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने नार्वे शतरंज 2013 सुपर टूर्नामेंट के छठे दौर में रूस के सर्जेइ कर्जाकिन से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
शुरुआत से ही आनंद दबाव बनाने की कोशिश में थे और इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।
वहीं, दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी और स्थानीय सितारे मैग्नस कार्लसन ने अजरबैजान के तैमूर रादजाबोव को हराया जबकि आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन ने नार्वे के जोन एल हैमर को मात दी।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव ने चीन के वांग हाओ से ड्रॉ खेला जबकि अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने रूस के पीटर स्वीडलर को बराबरी पर रोका।
विज्ञापन
10 खिलाड़ियों के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट में अब सिर्फ 3 दौर बाकी है। कर्जाकिन 4.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि कार्लसन के 4 अंक हैं। नकामूरा और आरोनियन उनसे आधा अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं जबकि 3 अंकों से आनंद संयुक्त 5वें स्थान पर स्वीडलर के साथ हैं। टोपालोव और रादजाबोव उनसे आधा अंक पीछे हैं।