फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Amit Shah honoured the policemen who won medals in Commonwealth Games 2022 at Delhi Police Headquarters

CWG: अमित शाह ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदकवीरों को दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में किया सम्मानित, देखें PHOTOS

Tue, 30 Aug 2022 04:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Aug 2022 04:57 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री ने उन पदकवीरों को सम्मानित किया जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कुछ अन्य स्पोर्ट्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
Amit Shah honoured the policemen who won medals in Commonwealth Games 2022 at Delhi Police Headquarters
अमित शाह मोहित ग्रेवाल (कुश्ती) और तूलिका मान (जुडोका) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पदकवीरों को सम्मानित किया। दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हुए कार्यक्रम में अमित शाह ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान पहलवान मोहित ग्रेवाल, जुडोका तूलिका मान समेत कई एथलीट्स मौजूद रहे। 
विज्ञापन

गृह मंत्री ने उन पदकवीरों को सम्मानित किया जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कुछ अन्य स्पोर्ट्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी शामिल रहे। मोहित ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में कांस्य पदक जीता था। वहीं, तूलिका ने जूडो में रजत पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते थे और चौथे नंबर पर रहा था। भारत का यह चौथा सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल रहा था। बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य समेत कुल 178 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य समेत 176 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य समेत 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बर्मिंघम से लौटने के बाद पीएम मोदी ने भी सभी एथलीट्स से मुलाकात की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक निवास पर पदकवीरों से मुलाकात की थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे थे। पीएम ने कहा था- पिछली बार की तुलना में इस बार हमने चार नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है। लॉन बॉल से लेकर एथलेटिक्स तक, अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है।

भारत के पदक विजेता
  • 22 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत।
  • 16 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम।
  • 23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, सोनलबेन, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed