{"_id":"67d42d2c11abd1305b0db803","slug":"all-england-championship-lakshya-sen-suffered-a-setback-in-the-quarter-finals-defeated-by-li-shi-feng-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"All England Championship: बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन को झटका, लि शि फेंग ने हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
All England Championship: बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन को झटका, लि शि फेंग ने हराया
Fri, 14 Mar 2025 06:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 14 Mar 2025 06:50 PM IST
सार
विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सेन को 44 मिनट तक चले मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा। सेन थॉमस कप समेत पिछले दो मुकाबलों में शि फेंग को हरा चुके हैं लेकिन आज उनका सामना नहीं कर पाए।
विज्ञापन
बैडमिंटन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी चीन के लि शि फेंग से 10-21, 16 -21 से हारकर बाहर हो गए। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल हार गई। त्रिसा और गायत्री को चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त लियू शेंगशू और तान निंग ने 21-14, 21-10 से मात दी।
विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सेन को 44 मिनट तक चले मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा। सेन थॉमस कप समेत पिछले दो मुकाबलों में शि फेंग को हरा चुके हैं लेकिन आज उनका सामना नहीं कर पाए। पेरिस ओलंपिक में पदक से मामूली अंतर से चुके 2022 के उपविजेता सेन ने अच्छी शुरूआत की थी। उन्होंने गत चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी को भी हराया लेकिन फेंग के खिलाफ वह लय कायम नहीं रख पाए।
फेंग ने पहला गेम सिर्फ 17 मिनट में जीत लिया। उन्होंने प्रदर्शन में निरंतरता रखते हुए अनावश्यक जोखिम नहीं लिया। शानदार स्मैश से उन्होंने 9-4 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक बढ़त 11-4 की कर ली। एक समय अंतर 7-12 का हो गया लेकिन फेंग ने शानदार वापसी करते हुए फिर अंतर बड़ा कर लिया।
विज्ञापन
दूसरे गेम में लक्ष्य ने वापसी की कोशिश की लेकिन फेंग ने 27 मिनट में जीत दर्ज कर ली। एक समय सेन 2-5 से पीछे थे लेकिन 37 शॉट की रेली के बाद 10-8 स्कोर कर लिया। ब्रेक तक उनके पास तीन अंक की बढत थी और 44 शॉट की रेली के बाद स्कोर 14-14 हो गया। फ्रें ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाते हुए स्कोर 17-15 कर लिया। सेन को ऊंगली में चोट भी लगी जिससे खून निकल गया और उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। फेंग का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त शि यू कि या लो कीन यू से होगा।