{"_id":"69bfdd84-85c9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"akshayraj-kore-wins-cannes-becomes-grandmaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षयराज बने भारत के नए ग्रैंडमास्टर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अक्षयराज बने भारत के नए ग्रैंडमास्टर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 06 Mar 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
अक्षयराज कोरे भारत के नए ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने फिल्म महोत्सव के लिए मशहूर कान शहर में ए श्रेणी के टूर्नामेंट में जीत दर्ज करके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की और ग्रैंडमास्टर का खिताब पाया।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में अक्षयराज ने फ्रांस के रोचफोर्ट को हराकर अपना तीसरा और आखिरी ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किया। अंतिम दौर में अक्षयराज ने जर्मनी के अंतरराष्ट्रीय मास्टर अलेक्सांद्र डोनचे को हराकर अपने अंकों की संख्या 7.5 करके खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन