{"_id":"6a14810a85c0221f6c0827e4","slug":"akshay-vicky-strike-gold-in-freestyle-as-indian-women-eye-historic-medal-rush-in-vietnam-know-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत का दबदबा जारी: अंडर-23 एशियाई कुश्ती में अक्षय-विक्की ने जीता सोना, महिला पहलवानों का भी शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
भारत का दबदबा जारी: अंडर-23 एशियाई कुश्ती में अक्षय-विक्की ने जीता सोना, महिला पहलवानों का भी शानदार प्रदर्शन
Mon, 25 May 2026 10:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 25 May 2026 10:34 PM IST
सार
अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है, जहां अक्षय टी धेरे और विक्की ने फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। महिला वर्ग में मुस्कान, तपस्या, भाग्यश्री और पुलकित ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि अमृता शशिकांत पुजारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
कुश्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobestock
विस्तार
अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत के युवा पहलवानों ने दमदार खेल दिखाते हुए कई पदक अपने नाम किए।
अक्षय और विक्की ने फ्रीस्टाइल में दिलाया गोल्ड
57 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के अक्षय टी धेरे ने कजाकिस्तान के येलामन अमांगेल्दी को कड़े मुकाबले में 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 97 किलोग्राम वर्ग में विक्की ने उज्बेकिस्तान के शेरजोड पोयोनोव को रोमांचक मुकाबले में 7-5 से मात देकर भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया।
महिला पहलवानों का भी जलवा
अमृता को मिला सिल्वर
72 किलोग्राम वर्ग में अमृता शशिकांत पुजारी को फाइनल में मंगोलिया की ओदगेरेल एडेने ओचिर के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने की खिलाड़ियों की तारीफ
डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि एशियाई स्तर पर दो फ्रीस्टाइल गोल्ड जीतना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला पहलवानों ने भी शानदार जुझारूपन दिखाया है और यह प्रदर्शन भारतीय कुश्ती के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

- महिला वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
- 53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में मुस्कान ने मेजबान वियतनाम की थी माय लिन्ह गुयेन को 6-2 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।
- 57 किलोग्राम वर्ग में तपस्या ने कजाकिस्तान की अल्तीन शगायेवा को ‘विक्ट्री बाय फॉल’ से हराकर स्वर्ण पदक जीता। मुकाबले के समय वह 4-0 से आगे थीं।
- 62 किलोग्राम वर्ग में भाग्यश्री एच. फंड ने किर्गिस्तान की टिनिस दुबेक को 4-0 से हराकर गोल्ड हासिल किया।
- 65 किलोग्राम वर्ग में पुलकित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।