फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   again over age issue in indian team at aboard soil

भारत फिर शर्मसार, यूथ गेम्स में ओवर ऐज पाए गए 17 एथलीट

Mon, 19 Aug 2013 01:11 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
again over age issue in indian team at aboard soil

ओवर ऐज के कारण भारत को एक बार फिर खेल जगत में शर्मसार होना पड़ा है। पिछले महीने श्रीलंका गई अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के बाद एशियन यूथ गेम्स से भी कई भारतीय एथलीटों को ओवरऐज के कारण स्वेदश भेज दिया गया है।

विज्ञापन

चीन के नानजिंग में चल रहे दूसरे एशियन यूथ गेम्स में बैडमिंटन के चार खिलाड़ियों को बाहर किए जाने के अगले ही दिन भारत के 17 एथलीटों को अधिक उम्र होने के कारण वापस भेज दिया।

विज्ञापन

पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर गई भारत की अंडर-19 टीम से एक क्रिकेटर को तय सीमा से ज्यादा का उम्र होने के कारण वापस भेज दिया गया था। इस मामले में अधिकारियों की गलती सामने आई थी। इसके बाद यूथ गेम्स में ओवर ऐज का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेम्स में हिस्सा लेने वाले एथलीटों का जन्म जनवरी 1997 के बाद नहीं होनी चाहिए, लेकिन भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (एएफआई) ने जिन एथलीटों को भेजा है उसमें से 17 ऐसे हैं जिनका जन्म 1996 में हुआ है।


इसमें गोल्ड की उम्मीद दूती चंद भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में भारत को महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में गोल्ड दिलाया था।


हालांकि भारत में 18 साल के एथलीट यूथ इवेंट्स में भाग लेने के योग्य माने जाते हैं।


एएफआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि चीन में आयोजकों ने उनके भाग लेने से रोक लगा दिया है जिससे वे वापस लौट रहे हैं। भारतीय दल में 27 ट्रैक एंड फील्ड एथलीट थे जिसमें 25 चीन पहुंच चुके हैं। इन 25 में से 17 एथलीट ओवर ऐज के कारण वापस लौटेंगे।


शेष आठ भारतीय खिलाड़ी कल से शुरू हो रहे यूथ गेम्स में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed