फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   After female cyclist now a female sailor accuses coach of making Mental Pressure on her during foreign tour of Germany

Mental Pressure On Athlete: साइकिलिस्ट के बाद एक और महिला एथलीट ने कोच पर अभद्रता का आरोप लगाया, जानें पूरा मामला

Thu, 09 Jun 2022 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jun 2022 04:46 PM IST
सार

महिला नाविक ने कई बार याचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (वाईएआई) के पास शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन वहां से उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में महिला नाविक ने बुधवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मदद ली।

विज्ञापन
After female cyclist now a female sailor accuses coach of making Mental Pressure on her during foreign tour of Germany
सेलिंग (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की एक महिला साइकिलिस्ट द्वारा अपने कोच पर विदेशी दौरे पर यौन शोषण के आरोप के बाद कई और महिला एथलीट भी अपने साथ हो चुके बुरे बर्ताव की शिकायत लेकर सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक महिला नाविक ने भी अपने कोच पर अभद्रता करने और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला नाविक ने कहा कि जर्मनी में फॉरेन एक्सपोजर ट्रिप के दौरान कोच ने उन्हें असहज महसूस कराया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इस महिला नाविक ने कई बार याचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (वाईएआई) के पास शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन वहां से उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में महिला नाविक ने बुधवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय खेल प्राधिकरण/SAI) की मदद ली और उन्हें मामले में हस्पक्षेप करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में साई ने एक्शन लिया है। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि महिला नाविक से शिकायत मिली है। वह एथलीट फिलहाल जर्मनी में फॉरेन एक्सपोजर कैंप में है। इस कैंप का प्रस्ताव और आयोजन याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। इस कैंप की फंडिंग साई द्वारा की गई है।


विज्ञापन

शिकायत मिलने पर साई ने याचिंग फेडरेशन से रिपोर्ट मांगी है, जिसमें स्पष्टीकरण मांगा गया है कि एथलीट ने कब और कितनी बार फेडरेशन से शिकायत की थी और उसे कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी गई। साई ने फेडरेशन को जवाब देने के लिए आज भर का समय दिया है।

इस बीच साई ने उस महिला एथलीट से भी बातचीत की। उस महिला एथलीट ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान कोच द्वारा "मानसिक दबाव" बनाया जाता था। हालांकि, इसमें यौन उत्पीड़न का कोई जिक्र नहीं किया गया है। जिस कोच पर यह आरोप लगे हैं, वह तीन बार के ओलंपियन हैं और भारतीय नौसेना टीम के कोच हैं।

इससे पहले एशियाई चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए स्लोवेनिया गई भारतीय साइकिलिंग टीम की महिला सदस्य ने टीम के स्प्रिंट चीफ कोच पर ही यौन प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसी सिलसिले में जांच और पूछताछ के लिए साई ने वहां गए सभी एथलीट्स और कोच को वापस बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed