फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   AFC Champions League Not Ronaldo but Neymar team AL Hilal will come to India to play Mumbai City

AFC Champions League: रोनाल्डो नहीं, नेमार की टीम आएगी भारत; पुणे में खेल सकता है ब्राजील का स्टार खिलाड़ी

Thu, 24 Aug 2023 04:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 24 Aug 2023 04:11 PM IST
सार

एएफसी चैंपियंस लीग में ग्रुप राउंड के मुकाबले 18 सितंबर से शुरू होंगे। मुंबई सिटी के ग्रुप में अल हिलाल के अलावा ईरान की एफसी नासाजी मजांदरान और उज्बेकिस्तान की नवबहोर है।

विज्ञापन
AFC Champions League Not Ronaldo but Neymar team AL Hilal will come to India to play Mumbai City
नेमार - फोटो : AlHilal Saudi Club/X

विस्तार

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार इस साल भारत में अपना पहला मैच खेल सकते हैं। एशियाई चैंपियंस लीग (AFC Champions League) में उनकी नई टीम अल हिलाल को भारतीय क्लब मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ खेलना है। गुरुवार (24 अगस्त) को एएफसी चैंपियंस लीग के ग्रुप राउंड का ड्रॉ जारी किया गया। इस दौरान मुंबई सिटी एफसी को सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के साथ ग्रुप डी में जगह मिली।
विज्ञापन


फैंस को उम्मीद थी कि दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो भारत आ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोनाल्डो की टीम अल नस्र ग्रुप ई में है। नेमार ने अल हिलाल क्लब के साथ दो साल के लिए करार किया है। अल हिलाल ने 31 साल के इस खिलाड़ी को 90 मिलियन यूरो (लगभग 817 करोड़ रुपये) में अपने साथ जोड़ा है। दो साल के लिए उनका सैलरी पैकेज 300 मिलियन यूरो (करीब 2713 करोड़ रुपये) है। नेमार इससे पहले फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की ओर खेल रहे थे।
विज्ञापन


मुंबई सिटी का होमग्राउंड बदला
ग्रुप राउंड में अल हिलाल और मुंबई सिटी एफसी के बीच मुकाबला पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। मुंबई सिटी का घरेलू मैदान मुंबई का अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है, लेकिन वह  टूर्नामेंट की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाया। इस कारण मुंबई को पुणे के इस मैदान पर अपने घरेलू मैच खेलने होंगे। एएफसी चैंपियंस लीग में ग्रुप राउंड के मुकाबले 18 सितंबर से शुरू होंगे। मुंबई सिटी के ग्रुप में अल हिलाल के अलावा ईरान की एफसी नासाजी मजांदरान और उज्बेकिस्तान की नवबहोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई सिटी और मैनचेस्टर सिटी के मालिक एक
अबू धाबी की सिटी फुटबॉल ग्रुप मुंबई सिटी की मालिक है। इंग्लैंड की चैंपियन टीम मैनचेस्टर सिटी भी इसी ग्रुप की टीम है। मुंबई सिटी ने पिछले सीजन में एशियाई चैंपियंस लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed