{"_id":"d1d0621e-8366-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"aditya-won-french-open-squash","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य को फ्रेंच ओपन स्क्वैश खिताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आदित्य को फ्रेंच ओपन स्क्वैश खिताब
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sat, 02 Mar 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के लिले में खेले गए अंडर-15 फ्रेंच जूनियर ओपन ब्वाय स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब भारत के आदित्य राघवन ने अपने नाम कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय स्क्वैश अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे गैर वरीय आदित्य ने टॉप सीड फ्रांस के जुलेस क्रेर्मोक्स को 13-11, 11-5, 14-16, 11-4 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जीत के बाद आदित्य ने कहा, 'प्रत्येक राउंड में वरीय खिलाड़ियों को हराकर खिताब जीतने से मेरे लिए यह और भी खास बन गया है।' भारतीय दल के प्रमुख कोच सायरस पोंचा ने बताया कि यह आदित्य का दूसरा जूनियर खिताब है। गत वर्ष आदित्य ने ईरान जूनियर ओपन खिताब पर अपना कब्जा किया था।
विज्ञापन