{"_id":"63b9abf35340ee650e29fc25","slug":"adelaide-international-djokovic-reaches-final-defeating-medvedev-registers-33rd-consecutive-win-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adelaide International: मेदवेदेव को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच, ऑस्ट्रेलिया में लगातार 33वीं जीत दर्ज की","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Adelaide International: मेदवेदेव को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच, ऑस्ट्रेलिया में लगातार 33वीं जीत दर्ज की
Sat, 07 Jan 2023 10:59 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:59 PM IST
सार
जोकोविच ने पुरुष सिंगल्स का यह सेमीफाइनल मैच सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से अपने नाम किया। जोकोविच की ऑस्ट्रेलिया में यह लगातार 33वीं जीत है। उन्हें पिछली बार 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में ह्योन चुंग से हार मिली थी।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सर्बिया के टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने शनिवार को दानिल मेदवेदेव को हराकर एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने पुरुष सिंगल्स का यह सेमीफाइनल मैच सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से अपने नाम किया। जोकोविच की ऑस्ट्रेलिया में यह लगातार 33वीं जीत है। उन्हें पिछली बार 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में ह्योन चुंग से हार मिली थी।
जोकोविच को मैच के दौरान पैर में चोट लग गई थी, लेकिन इसका असर उनके प्रदर्शन पर नहीं पड़ा और उन्होंने जीत हासिल की। पहले सेट के सातवें गेम के दौरान जोकोविच फिसल गए और उनके बाएं पैर में हैमस्टि्रंग (मांसपेशियों में खिंचाव) चोट लग गई।
जोकोविच मेडिकल समय लेकर इस चोट से ठीक हुए। जोकोविच ने मैच के बाद कहा कि यह ज्यादा गंभीर चोट नहीं थी और मैं फाइनल के लिए तैयार हूं। जोकोविच का फाइनल मे सामना सबस्टियन कोर्डा से होगा।