फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ace Indian para shuttler Pramod Bhagat clinch three gold medal at Abia Para Badminton International tournament

Para Badminton: प्रमोद भगत का अबिया पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए

Mon, 06 Oct 2025 05:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 05:53 PM IST
सार

प्रमोद ने 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक नाइजीरिया के अबिया में हुए इस टूर्नामेंट में अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखा है।

विज्ञापन
Ace Indian para shuttler Pramod Bhagat clinch three gold medal at Abia Para Badminton International tournament
प्रमोद भगत - फोटो : @PramodBhagat83

विस्तार

भारत के स्टार अनुभवी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने अबिया पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रमोद ने 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक नाइजीरिया के अबिया में हुए इस टूर्नामेंट में अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखा है। भगत ने दूसरा गेम हारने के बाद मजबूती से वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


सुकांत कदम के साथ जीता युगल वर्ग का स्वर्ण
इसके बाद भगत ने सुकांत कदम के साथ मिलकर पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीता जिसमें उन्होंने पेरू के गेर्सन जेयर वर्गास लोस्टानौल और डायना रोजास गोलाक को 21-13, 21-17 से हराया। भगत को तीसरा खिताब मिश्रित युगल (एसएल3-एसयू5) में मिला जिसमें उन्होंने आरती पाटिल के साथ मिलकर एक और करीबी फाइनल जीता। इस बीच रणजीत सिंह ने तीन कांस्य पदक जीते। उन्होंने पुरुष एकल डब्ल्यूएच1, पुरुष युगल डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 (परमजीत सिंह के साथ) और मिश्रित युगल डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 (शबाना के साथ) में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


नुरुल हुसैन खान ने पुरुष एकल डब्ल्यूएच2 में रजत पदक जीता जबकि उमा सरकार ने महिला एकल एसएल3 में रजत पदक हासिल किया। सरकार ने आरती के साथ मिलकर महिला युगल एसएल3-एसयू5 में कांस्य पदक भी जीता। अन्य नतीजों में नीलेश गायकवाड़ (पुरुष एसएल4) और कनक सिंह जादौन (महिला एसएल4) ने कांस्य पदक जीते। पुरुष एकल एसयू5 में भारत के लिए करण पनीर, राहुल विमल और सतीवाड़ा ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed