{"_id":"68f91ac31993cc19330c0d08","slug":"abhinav-bindra-to-be-a-torch-bearer-for-next-2026-winter-olympics-know-details-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Winter Olympics 2026: अभिनव बिंद्रा को मिला सम्मान, चुने गए 2026 शीतकालीन ओलंपिक के मशालवाहक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Winter Olympics 2026: अभिनव बिंद्रा को मिला सम्मान, चुने गए 2026 शीतकालीन ओलंपिक के मशालवाहक
Wed, 22 Oct 2025 11:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:26 PM IST
सार
अभिनव बिंद्रा ने इस सम्मान की घोषणा करते हुए अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, 'मिलानो कॉर्टिना 2026 ओलंपिक मशाल रिले के लिए मशालवाहक चुने जाने पर मैं सचमुच बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को अगले साल होने वाले शीतकालीन ओलंपिक 2026 के लिए मशालवाहक चुना गया है। यह खेल आयोजन छह से 22 फरवरी 2026 के बीच इटली के मिलान और कॉर्टिना डी’अम्पेजो में होगा।
बिंद्रा ने इस सम्मान की घोषणा करते हुए अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, 'मिलानो कॉर्टिना 2026 ओलंपिक मशाल रिले के लिए मशालवाहक चुने जाने पर मैं सचमुच बहुत खुश हूं। ओलंपिक मशाल का मेरे दिल में हमेशा एक खास स्थान रहा है। यह सपनों, दृढ़ता और खेल द्वारा हमारी दुनिया में लाई गई एकता का प्रतीक है।'
बीजिंग ओलंपिक 2008 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा ने आगे कहा, 'एक बार फिर से ऐसा मौका मिलना सम्मान की बात है और यह इस बात की खूबसूरत याद दिलाता है कि खेल क्या संभव बनाते हैं। इस अविश्वसनीय सम्मान के लिए ‘मिलानकोर्टिना2026’ का धन्यवाद।' यह इटली द्वारा आयोजित चौथा शीतकालीन ओलंपिक होगा। इस सत्र में कुल 16 खेलों में 116 पदक स्पर्धाएं होंगी, जो बीजिंग 2022 की तुलना में सात अधिक हैं।

Truly humbled to be chosen as a torchbearer for the Milano Cortina 2026 Olympic Torch Relay 🔥
विज्ञापन विज्ञापन
The Olympic flame has always held a special place in my heart — a symbol of dreams, perseverance, and the unity that sport brings to our world. To carry it once again is both an honour… pic.twitter.com/8oHoJMxpir— Abhinav A. Bindra OLY (@Abhinav_Bindra) October 22, 2025