{"_id":"67f0fc4919b7b96b0b0cc43c","slug":"abhinash-jamwal-in-65kg-final-in-world-boxing-cup-defeated-italian-boxer-in-semifinals-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxing World Cup: विश्व मुक्केबाजी कप में जामवाल 65 किग्रा के फाइनल में, इटली के मुक्केबाज को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Boxing World Cup: विश्व मुक्केबाजी कप में जामवाल 65 किग्रा के फाइनल में, इटली के मुक्केबाज को हराया
Sat, 05 Apr 2025 03:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:18 PM IST
सार
22 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज अविनाश ने इटैलियन मुक्केबाज मलंगा की पहुंच से दूर रहने के लिए अपनी लंबाई और गति का अच्छा इस्तेमाल किया। उन्होंने 5–0 के सर्वसम्मत मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
अविनाश जामवाल
- फोटो : instagram
विस्तार
भारत के अविनाश जामवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली के जियानलुइगी मलंगा को हराकर ब्राजील के फोज डो इगुआकु शहर में चल रहे विश्व मुक्केबाजी कप के 65 किग्रा वजन वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।
इस 22 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने मलंगा की पहुंच से दूर रहने के लिए अपनी लंबाई और गति का अच्छा इस्तेमाल किया। उन्होंने 5–0 के सर्वसम्मत मतों से जीत हासिल की। पांच में से चार जजों ने जामवाल को परफेक्ट 30 अंक दिए।
जामवाल इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले गुरुवार को हितेश 70 किग्रा भार वर्ग में फ्रांस के ओलंपियन माकन ट्राओरे को हराकर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। फाइनल में हितेश का मुकाबला इंग्लैंड के ओडेल कामारा से जबकि जामवाल का स्थानीय खिलाड़ी यूरी रीस से होगा।
विज्ञापन
भारत के एक अन्य मुक्केबाज मनीष राठौड़ का 55 किग्रा वजन वर्ग में अभियान सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। उन्हें कजाकिस्तान के नूरसुल्तान अल्टिनबेक से 0–5 से हार का सामना करना पड़ा।