{"_id":"64e0e43f0c0b10b78e0fe85c","slug":"a-monumental-triumph-pm-modi-on-women-wrestling-team-s-u-20-world-title-win-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी ने कहा- अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप महिला पहलवानों का प्रदर्शन ऐतिहासिक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PM Modi: पीएम मोदी ने कहा- अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप महिला पहलवानों का प्रदर्शन ऐतिहासिक
Sat, 19 Aug 2023 09:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Aug 2023 09:29 PM IST
सार
पीएम ने साथ ही यह भी कहा कि अंतिम पंघाल का प्रदर्शन तो सबसे यादगारपूर्ण है, जिन्होंने अपने खिताब को सुरक्षित रखा और दो बार विश्व चैंपियन बनने वालीं पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों की सफलताओं को ऐतिहासिक उपलब्धि और चिर-स्मरणीय विजयोल्लास करार दिया है। भारत ने तीन स्वर्ण सहित सात पदक हासिल कर पहली बार अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में टीम खिताब हासिल किया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि भारतीय महिला पहलवानों के लिए हमेशा याद रखने वाली उपलब्धि है। हमारी टीम ने अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में टीम चैंपियनशिप अपने नाम की, जो बेजोड़ प्रदर्शन है। सात पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण थे।
पीएम ने साथ ही यह भी कहा कि अंतिम पंघाल का प्रदर्शन तो सबसे यादगारपूर्ण है, जिन्होंने अपने खिताब को सुरक्षित रखा और दो बार विश्व चैंपियन बनने वालीं पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। यह शानदार जीत हमारे उदीयमान पहलवानों की प्रतिबद्धता, असाधारण प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को भी प्रदर्शित करती है।