{"_id":"12528","slug":"Tenis-12528-","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना ने कब्जाया चौथा यूएस ओपन खिताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सेरेना ने कब्जाया चौथा यूएस ओपन खिताब
Tenis
Updated Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया है। साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम के फाइनल मैच में चौथी वरीयता प्राप्त सेरेना ने विश्व की नंबर एक वरीयता प्राप्त बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 6-2, 2-6, 7-5 से हराया।
सेरेना का यह चौथा यूएस खिताब है। इससे पहले सेरेना ने 1999, 2002, 2008 में इस खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। सेरेना अब तक 15 एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं। अमेरिका की स्टार खिलाड़ी ने इस साल विम्बलडन का एकल खिताब और लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया है।
इस जीत के साथ ही 1987 में मार्टिना नवरातिलोवा के बाद सेरेना दूसरी ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने 30 साल की आयु का पड़ाव पार करने के बाद यूएस ओपन जीता है। करीब सवा दो घंटे चले मैच में सेरेना ने दुनिया की नंबर एक 23 वर्षीय अजारेंका को हराया। मैच के बाद सेरेना ने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं जीत गई हूं, वो (अजारेंका) इतना अच्छा खेल रहीं थी कि मैं तो मन में रनरअप का भाषण तैयार करने में लगी थी।'