फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   6 players who won medals in Tokyo Olympic got the honor, Ravi Dahiya got two crore rupees and the post of assistant director

सम्मान: ओलंपिक मेडल जीतने वाले 6 खिलाड़ियों को मिला सम्मान, रवि दहिया को दो करोड़ रुपए और असिस्टेंट डायरेक्टर का पद मिला

Thu, 25 Nov 2021 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Nov 2021 09:32 PM IST
सार

दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिलाने और उनकी सर्वांगीण प्रतिभा को निखारने के लिए सभी कदम उठाने की तैयारी कर चुकी है।

विज्ञापन
6 players who won medals in Tokyo Olympic got the honor, Ravi Dahiya got two crore rupees and the post of assistant director
रवि दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार ने सम्मानित किया है। प्रसिद्ध खिलाड़ी रवी दहिया को सरकार ने दो करोड़ रुपए नकद देकर सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्हें खेल विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद से भी नवाजा गया है। सरकार ने कहा है कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की उसकी नीति लगातार जारी रहेगी जिससे दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सके। 
विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिलाने और उनकी सर्वांगीण प्रतिभा को निखारने के लिए सभी कदम उठाने की तैयारी कर चुकी है। खेल विश्वविद्यालय के जरिए दिल्ली की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के खेल विश्वविद्यालय में केवल दिल्ली के खिलाड़ियों को ही तैयार नहीं किया जाएगा, बल्कि इसमें पूरे देश के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो वर्तमान खिलाड़ी इस समय खेल क्षेत्र में देश की सेवा कर रहे हैं, उनसे भी आग्रह है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार करें जिससे आने वाले ओलंपिक में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की खेल यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों को केवल खेलने का अवसर ही नहीं मिलेगा, बल्कि उनकी खेल प्रतिभाओं को डिग्री से भी सम्मानित किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को खेल करियर के बाद कोई नौकरी पाने या अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed