फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   38 players will participate in National Games from Arunachal tournament will be held in Gujarat

National Games: अरुणाचल से राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे 38 खिलाड़ी, गुजरात में 27 सितंबर से होगा टूर्नामें

Thu, 25 Aug 2022 06:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क/एन. अर्जुन, ईटानगर
स्पोर्ट्स डेस्क/एन. अर्जुन, ईटानगर Published by: रोहित राज Updated Thu, 25 Aug 2022 06:38 PM IST
सार

एसोसिएशन ने आगामी ओलंपिक खेलों के लिए ओलंपियन तैयार करने की दृष्टि से राज्य में खेलों के समग्र प्रचार के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, राज्य ओलंपिक खेलों के आयोजन और वार्षिक अनुदान सहायता के लिए वित्तीय सहायता में वृद्धि की भी मांग की।

विज्ञापन
38 players will participate in National Games from Arunachal tournament will be held in Gujarat
नेशनल गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में 27 सितंबर से आयोजित होने जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में अरुणचल प्रदेश से 38 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें मुक्केबाजी, जूडो, स्केटिंग और भारोत्तोलन सहित कई प्रतिस्पर्धाओं में एथलीट भाग लेंगे। अरुणाचल ओलंपिक संघ (एओए) ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री तबा तेदिर की अध्यक्षता में एक एओए टीम ने इस संबंध में खेल और युवा मामलों के मंत्री मामा नटुंग से मुलाकात की। टीम ने समीक्षा बैठक में नौ खेलों- एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, मुक्केबाजी, कराटे, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, वुशु, बैडमिंटन और फुटबॉल पर ध्यान केंद्रित करने पर चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन ने आगामी ओलंपिक खेलों के लिए ओलंपियन तैयार करने की दृष्टि से राज्य में खेलों के समग्र प्रचार के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, राज्य ओलंपिक खेलों के आयोजन और वार्षिक अनुदान सहायता के लिए वित्तीय सहायता में वृद्धि की भी मांग की।
विज्ञापन


नाटुंग ने एओए को राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। समीक्षा बैठक में एसएसए के अध्यक्ष ब्याबांग ताज, प्रमुख सचिव (वित्त) शरत चौहान, खेल सचिव अनिरुद्ध सिंह और निदेशक तदर अप्पा, एओए महासचिव बामंग टागो और कोषाध्यक्ष बुलांग मारिक ने भाग लिया। इससे पहले, योरा ताडे के लिए एक मिनट का मौन रखा गया था, जिनका मंगलवार को चेन्नई के एक अस्पताल में चल रहे वाको इंडिया सीनियर्स और मास्टर्स नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गंभीर चोट लगने के बाद निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed