फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   3 Indian Athlete Gets Quota for Rio Olympic

विकास गौड़ा सहित 3 भारतीय एथलीटों को मिला रियो ओलंपिक का टिकट

Sun, 13 Dec 2015 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 13 Dec 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
3 Indian Athlete Gets Quota for Rio Olympic

स्टार चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा सहित तीन भारतीय एथलीटों ने अगले वर्ष आयोजित होने वाले रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

विज्ञापन


गौड़ा के अलावा सपना (20 किलोमीटर पैदल चाल) और नितेंद्र सिंह रावत (पुरुष मैराथन) ने भी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशंस (आईएएएफ) के 2016 ओलंपिक खेलों में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में अधिक एथलीटों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्वालीफिकेशन मानकों का स्तर कम करने की वजह से इन खेलों में भाग लेने के लिए टिकट मिल गई।
विज्ञापन


आईएएएफ ने 26 नवंबर को हुई बैठक में रियो ओलंपिक के लिए 17 इवेंट्स के क्वालीफिकेशन मानक में बदलाव किए थे। ब्राजील के रियो डी जेनेरियों में अगले वर्ष आयोजित होने वाले ओलंपिक के लिए अप्रैल में जारी क्वालीफिकेशन मानकों के अनुसार पुरुषों के चक्का फेंक में 66 मीटर की सीमा तय की गई थी लेकिन आईएएएफ काउंसिल ने हाल में इसे कम करके 65 मीटर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ा ने मई में जमैका आमंत्रण मीट में 65 मीटर से अधिक दूरी तक चक्का फेंका था। मौजूदा एशियाई चैंपियन 32 वर्षीय गौड़ा ने नौ मई को किंग्सटन में 65.14 मीटर चक्का फेंककर आईएएएफ से मंजूरी प्राप्त प्रतियोगिता अपने नाम की थी।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सचिव सीके वाल्सन ने गौड़ा के रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की पुष्टि की। रियो ओलंपिक की ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफिकेशन का समय एक मई से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed