फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   16-year-old Heena completes 400 meters race in less time than senior category, sets national record

National Open: 16 साल की हीना ने सीनियर वर्ग से भी कम समय में पूरी की 400 मीटर की रेस, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Mon, 06 Mar 2023 09:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 09:58 PM IST
सार

हीना और प्रिया मोहन एक ही कोच अर्जुन अजय से प्रशिक्षण लेती हैं। पिछले साल नवंबर में हीना ने गुवाहाटी में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में अंडर-16 में 300 मीटर में 38.57 सेकंड का राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था।

विज्ञापन
16-year-old Heena completes 400 meters race in less time than senior category, sets national record
रेजोना मलिक हीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल की 16 साल की रेजोना मलिक हीना ने राष्ट्रीय ओपन 400 मीटर चैंपियनशिप में 53.22 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है। उनका यह समय 20 वर्ष से कम आयुवर्ग (अंडर-20) की विजेता कर्नाटक की प्रिया मोहन (53.55) और सीनियर वर्ग की चैंपियन आंध्र प्रदेश की डांडी ज्योतिका (53.26) से भी बेहतर रहा। 
विज्ञापन


हीना और प्रिया मोहन एक ही कोच अर्जुन अजय से प्रशिक्षण लेती हैं। पिछले साल नवंबर में हीना ने गुवाहाटी में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में अंडर-16 में 300 मीटर में 38.57 सेकंड का राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था। अन्य परिणामों में केरल के मोहम्मद अजमल पुरुषों की 400 मीटर में 46.90 सेकंड के साथ अव्वल रहे। राहुल रमेश (47.51) और तमिलनाडु के संतोष कुमार (47.72) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed