फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   yoga poses for heart patients

दिल के मरीज हैं तो रोज करें यह आसन

Tue, 23 Sep 2014 03:53 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
yoga poses for heart patients

दिल से जुड़े रोगों और ब्लड प्रेशर संबंधित समस्याओं से बचाव के लिए नियमित तौर पर कुछ योगासन फायदे का सौदा हो सकते हैं।

विज्ञापन


कई शोधों में अब यह प्रमाणित हो चुका है कि नियमित तौर पर योगासन के अभ्यास से जीवनकाल बढ़ सकता है और दिल से जुड़े रोगों का रिस्क कम होता है।

योगासन की मदद से शरीर की स्फूर्ति बनी रहेगी, रक्त संचार ठीक होगा और दिल से जुड़े रोगों का खतरा भी कम होगा। जानिए, ऐसे योगासनों के बारे में जो दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

ताड़ासन

yoga poses for heart patients
ताड़ासन के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों के पंजे व एड़ियां जुड़े होने चा‌हिए।
अपने दोनों हाथों को जांघों के आसपास रखें।
गहरी सैंस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और नमस्कार की मुद्रा बनाएं। इसे अंजल‌ि मुद्रा कहते हैं।
अब दोनों हाथों को ऊपर ले जाते हुए पैरों का सारा भार अंगूठों पर छोड़कर शरीर को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें।
सांस छोड़तेहुए वापस उसी अवस्था में आ जाएं।

नियमित तौर पर 15 मिनट तक इस आसन का अभ्यास रक्त संचार ठीक रखते है और आपको फिट बनाए रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed