फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Yuva Diwas 2020 Swami Vivekananda Jayanti National Youth Day Stories national youth day quotes

Yuva Diwas 2020: इन युवाओं ने अपनाएं अलग रास्ते और लिख दी नई इबारतें

Sun, 12 Jan 2020 09:22 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 12 Jan 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
Yuva Diwas 2020 Swami Vivekananda Jayanti National Youth Day Stories national youth day quotes
swami vivekananda national youth day 2020

हर साल 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकान्द का जन्म हुआ था जिसके उपलक्ष्य में युवा दिवस पर देश-विदेश में कई तरह के कार्यक्रम मनाए जाते हैं। देश में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती के मौके पर, युवाओं को प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। युवा दिवस 2020 के मौके पर आज हम आपको कुछ ऐसे कामयाब लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने युवा अवस्था में विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता की कई इबारतें रची। 

विज्ञापन


बिल गेट्स जब युवा थे...
बिल गेट दुनिया की सबसे बड़ी साफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की। बिल गेट का जन्म अमेरिका में हुआ था। बिल गेट्स जब युवा थे...

  • बिल गेट्स के नाम सबसे युवा अरबपति बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। बिल सिर्फ 31 साल की उम्र में ही अरबपति बन गए थे।
  • 15 वर्ष की उम्र में पहला सॉफ्टवेयर बनाया।

बिल गेट्स के सफलता के मंत्र

  • आप अपनी तुलना किसी और से कभी मत कीजिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद की बेइज्जती करते हैं।
  • आप में चाहे कितनी भी योग्यता क्यों न हो, एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं।                                                                                    
  • विज्ञापन
  • असंतुष्ट होने से आप, सीखने की तरफ अग्रसर होते हैं।
  • सफलता मिलने के बाद खुशियां मनाना अच्छी बात है, लेकिन असफलताओं और गलतियों से सीखना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आप गरीब घर में जन्में हैं तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीबी में ही मरते हैं, तो यह आपकी ही गलती है।
  • मैं हमेशा किसी कठिन काम को करने के लिए, किसी आलसी इन्सान को चुनना पसंद करुंगा, क्योंकि वह आलसी इन्सान उस कठिन काम को पूरा करने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ निकालेगा।
  • असली नेतृत्व क्षमता उसी व्यक्ति के अंदर हैं, जो दूसरो को सशक्त बनाते हैं।
  • यदि  आप  कुछ अच्छा  बना  नहीं  सकते, तो  कम  से  कम  ऐसा  करिए  कि  वह अच्छा दिखे।
  • सफलता एक घटिया शिक्षक है, यह लोगों में ऐसी सोच विकसित कर देती है कि वह कभी असफल नहीं हो सकते।


 जैक मा जब युवा थे...

जैक मा चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक और चीन के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। चीन के होंगझोऊ में 10 सितंबर 1964 को जैक मा का जन्म हुआ। जैक मां बचपन से ही पढ़ाई में बहुत कमजोर थे और कई परिक्षा में वे लगातार फेल होते रहें। जैक मा जब युवा थे....

  • प्राइमरी स्कूल,मिडिल स्कूल और कॉलेज की परीक्षा में कई बार फेल हुए।
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी 10 बार रिजेक्ट हुए।
  • गणित के पेपर में एक बार उन्हें 120 में से केवल 1 अंक मिला।
  •  जैक मा को 30 नौकरियों से हटाया जा चुका था। 
  • जैक मा के पास ना कोई मैनेजमेंट की डिग्री थी और ना ही कोई बिजनेस बैकग्राउंड, फिर भी वह दुनिया के रईस और कामयाब शख्स बने।

जैक मा के सफलता के मंत्र

  • हमारे पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। हमारे पास कमी होती है तो सपने देखने वाले लोगों की
  • अपने बुरे दिनों में आपको बहुत अधिक फोकस होना होता है और अपने दिमाग पर भरोसा करना होता है ना कि अपनी ताकत पर
  • अगर आप हार नहीं मानते है तो आपके पास एक और मौका होता है। हार मान लेना सबसे बड़ी असफलता है।
  • यदि तुमने कभी कोई कोशिश ही नहीं की तो तुमको कैसे पता चलेगा कि कोई मौका है
  • कभी भी कीमत पर कॉम्पिटिशन मत करो, बल्कि सर्विस और इनोवेशन पर कॉम्पिटिशन करो

जेफ बेजोस जब युवा थे...
अमेजन के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस कभी बहुत ही गरीब थे।1995 में उन्होंने अमेजन की नींव रखी।जेफ बेजोस जब युवा थे...

  • जेफ बेजोस जब 17 महीने के थे, तभी उनकी मां का तलाक हो गया।
  • जेफ बेजोस ने कई छोटी-बड़ी नौकरियां की।

जेफ बेजोस के सफलता के मंत्र

  • एक नया विचार रिस्क हैं, लेकिन सिर्फ आरंभ में, उसके बाद, वे नतीजे देते हैं। 

वारेन बफे जब युवा थे...
वारेन बफे दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक हैं। वारेन बफे का शेयर बाजार से कम उम्र में ही सामना हो गया। वारेन बफे जब युवा थे...

  • वारेन बफे ने 11 साल की उम्र में खरीदा था पहला शेयर
  • सबसे अमीर व्यक्ति वारेन बफे के पास न तो आईफोन है और न ही स्मार्टफोन है।
  • वारेन बफे आज भी तीन बेडरूम वाले पुराने घर में रहते हैं।
  • बफेट नें हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन किया लेकिन ठुकरा दिया गया था।

वारेन बफे की सफलता के मंत्र

  • क्रेडिट कार्ड से दूर रहें और अपने आप में निवेश करें।
  • कोई आज पेड़ की छाया में बैठा है, क्योंकि किसी ने काफी समय पहले उस पेड़ को लगाया था।
  • खर्च करने के बाद जो बचे उसे सेव (सेविंग) न करें, उसे खर्च करें जो सेव (सेविंग) करने के बाद बचे।
  • रिस्क तब होता है आपको पता नहीं होता कि आप क्या कर रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद जब युवा थे...
साल 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का भाषण अविस्मरणीय है। उनके इस भाषण की चर्चा आज भी होती है। कोलकाता में एक कायस्थ परिवार में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद जब युवा थे...

  • स्वामी विवेकानंद ने 25 उम्र की अवस्था में घर का त्याग कर दिया था और संन्यास धारण कर लिया था।
  • स्वामी विवेकानंद विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और एक प्रखर वक्ता थे।

स्वामी विवेकानंद की युवाओं को सीख

  • दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।
  • एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
  • किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
  • उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए।
  • एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो. उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
  • खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
  • सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। खुद पर विश्वास करो।
  • जो आग हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।
  • मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed