फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   world creat from power of adi shakti devi bhagwad

शक्ति से बना संसार, शक्ति करेगी प्रलय काल में संहार

Fri, 04 Oct 2013 02:27 PM IST
डां बीणा चतुर्वेदी ,अमर उजाला, दिल्ली
डां बीणा चतुर्वेदी ,अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Oct 2013 02:27 PM IST
विज्ञापन
world creat from power of adi shakti devi bhagwad

जगज्जननी माता दुर्गा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चतुर्विध पुरुषार्थों को प्रदान करने वाली है। अखिल ब्रह्मांड नायिका मातेश्वरी जगदंबा ही जगद्धात्री दुर्गा नाम से विख्यात हैं।

विज्ञापन


यह परब्रह्म की अभिन्न शक्ति है। विश्व के कल्याणार्थ यही नाना रूपों में प्रकट होती है। यही शक्ति अमृत की अधिष्ठात्री, यज्ञों की विधात्री विश्वरुपिणी हैं। भगवती नित्यस्वरूपा हैं। भगवती की आराधना से सर्वस्व प्राप्त किया जा सकता है। दैहिक, दैविक और भौतिक त्रिविध तापों का शमन करती है। जगत के पदार्थों की तात्कालिक प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


नवरात्र के नौ दिन इनकी पूजा के लिए निर्धारित हैं। दुर्गा का अर्थ है दुर्गमा अर्थात कठिनता से प्राप्ति के योग्य शक्ति। दुर्गा के आठ हाथों में से सात हाथों में शक्ति प्रतीक चक्र, गदा, पद्म, त्रिशूल, खड्ग  और धनुष, ब्रह्मा विष्णु और महेश, जो जगत के निर्माता, पालक और सहांरक के  रूप में जाने जाते हैं, इन सब देवों की शक्ति को माता दुर्गा ने अपने हाथों में समेट लिया है। अष्टभुजारूपि माता दुर्गा  सिंहासनरूढ़ है अर्थात सिंह पर आसीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुर्गा ही महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के रूप में प्रकट होती हैं। देवी भागवत के अनुसार देवी ही ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश का रूप धर कर संसार का पालन पोषण और संहार करती हैं। ब्रह्माजी महासरस्वती से युक्त होकर सृष्टि कार्य करते हैं। विष्णुजी महालक्ष्मी के साथ पालन कार्य में समर्थ होते हैं। रुद्र संहार काल में महाकाली का आश्रय लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed