फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   why body demand beautiful lady and foo

शरीर क्यों रुपवती स्त्री और स्वादिष्ट भोजन चाहता है?

Sun, 27 Jul 2014 07:47 AM IST
स्वामी अखंडानंद
स्वामी अखंडानंद Updated Sun, 27 Jul 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
why body demand beautiful lady and foo

शरीर आत्मा का मंदिर है। उसकी स्वस्थता, स्वच्छता और सुविधा के लिए कार्य करना उचित एवं आवश्यक है। पर यह अहितकर है कि केवल मात्र शरीर के ही बारे में सोचा जाए, उसे अपना स्वरूप मान लिया जाए और अपने वास्तविक स्वरूप को भुला दिया जाए।

विज्ञापन


अपने आपको शरीर मान लेने के कारण शरीर के हानि-लाभों को भी अपने हानि-लाभ मान लेता है और अपने वास्तविक हितों को भूल जाता है। यह भूल-भुलैया का खेल जीवन को बड़ा कर्कश और नीरस बना देता है। आत्मा शरीर से पृथक् है। शरीर और आत्मा के स्वार्थ भी पृथक हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, ऐसे पुरुषों से रहें सावधान, पहुंचा सकते हैं आपको नुकसान


शरीर के स्वार्थों का प्रतिनिधित्व इन्द्रियां करती हैं। दस इन्द्रियां और ग्यारहवां मन यह सदा ही शारीरिक दृष्टिकोण से सोचते और कार्य करते हैं। स्वादिष्ट भोजन, बढ़िया वस्त्र, सुंदर मनोहर दृश्य, मधुर श्रवण, रूपवती स्त्री, नाना प्रकार के भोग-विलास यह इन्द्रियों की आकांक्षाएं हैं। इन्हीं इच्छाओं को तृप्त करने में प्रायः सारा जीवन लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जब यह इच्छाएं अधिक उग्र हो जाती हैं तो मनुष्य उनकी किसी भी प्रकार से तृप्ति करने की ठान लेता है। उचित अनुचित का विचार छोड़कर जैसे भी बने स्वार्थ साधने की नीति पर उतर आता है।


पढ़ें,साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक

यही समस्त पापों का मूल केंद्र बिंदु है। काम और लोभ अधिक से अधिक क्यों न मिले, इससे कोई तृप्त नहीं होता। इनसे जितना सुख मिलता है उससे कई गुना दुख भी साथ-साथ उत्पन्न होता है। इस प्रकार शरीरिक दृष्टिकोण मनुष्य को, पाप, ताप, तृप्ति तथा परम अशांति की ओर घसीट ले जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed