ऐसे पुरुषों से रहें सावधान, पहुंचा सकते हैं आपको नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह से ठगी और जुर्म की घटनाएं समाज में बढ़ रही हैं उनमें यह सबसे जरूरी है कि आप लोगों को पहचानने की कला सीख लें। इससे आप भोली सूरत के पीछे छुपा खतरनाक इरादों वाले व्यक्ति की पहचान आसानी से कर सकते हैं।
ऐसे व्यक्ति कभी भी धोखा दे सकते हैं
समुद्रशास्त्र में व्यक्ति के चरित्र को पहचानने का एक आसान तरीका बताया गया है। यह तरीका है चेहरा पढ़ने की कला यानी आप लोगों के चेहरे को देखकर यह समझ सकते हैं कि कौन सा व्यक्ति कैसा है।
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का चेहरा चौकोर होता है वह धोखेबाज होता है। ऐसे लोग कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इस तरह की गर्दन वाले पर भरोसा हानिकारक
जिन लोगों की गर्दन टेढी होती है उनसे मित्रता या निकटता नुकसानदायक होता है। ऐसे व्यक्ति आपकी शिकायत और चुगली करने में आगे रहते हैं। इस तरह की गर्दन वाले व्यक्ति दूसरों को अहित पहुंचाने में हमेशा आगे रहते हैं।
ऐसे लोग अल्पाहारी और सुखी होते हैं
जिन लोगों की गर्दन लंबी होती है वह अधिक भोजन करने वाले होते हैं। जबकि छोटी गर्दन वाले व्यक्ति श्रेष्ठ माने जाते हैं। ऐसे व्यक्ति अल्पाहारी और सुखी होते हैं।