फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   who survive today will be able to achieve success

सीख: जो आज को पूरी तरह से जिएगा, वही सफलता प्राप्त कर सकेगा

Tue, 10 Jul 2018 03:59 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
who survive today will be able to achieve success

तेजस की कहानी, लूटपाट की एक घटना ने जिसका जीवन के प्रति नजरिया पूरी तरह बदल दिया।

विज्ञापन


तेजस एक सफल उद्यमी बन गया था। उसकी ऊर्जा और हंसमुख प्रवृत्ति से पूरा ऑफिस प्रभावित था। एक दिन एक मैनेजर ने तेजस से पूछा कि आखिर यह कला उन्होंने कहां से सीखी। तेजस बोला, जब मैं नया-नया इंजीनियर बना था, तब मेरे पास कुछ भी नहीं था, न घर, न गाड़ी, न दोस्त। एक दिन मैं रात में ग्यारह बजे अपने घर लौट रहा था। स्टेशन से घर जाने के लिए मैंने एक ऑटो पकड़ा, जिसमें पहले से चार लोग बैठे हुए थे। मेरा घर स्टेशन से पांच मिनट की दूरी पर था। पर उन पांच मिनटों ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैनेजर ने पूछा, वह कैसे?

तेजस बोला, उस ऑटो में गुंडे बैठे थे। वे मेरी पिटाई करने लगे। मेरे पास जो भी थोड़ा बहुत पैसा था, वह उन्होंने छीन लिया। वे मेरे हाथ-पैर बांध कर एक तालाब में फेंकने जा रहे थे। मैं सोच रहा था कि अभी अपनी जिंदगी तो मैंने पूरी तरह जी भी नहीं। मैंने अपनी परिवार को कभी नहीं बताया कि मैं उन्हें कितना प्यार करता हूं। मेरे मन में कितनी ही इच्छाएं अभी तक दबी थीं, जो मेरे मर जाने पर हमेशा के लिए दबी रह जातीं। तेजस के साथी ध्यान से कहानी सुन रहे थे।
विज्ञापन


तेजस बोला, जब उन्होंने मुझे तालाब में फेंका, तो मेरा हाथ वहीं पड़े एक पत्थर पर लगा और मैं उसे पकड़ कर काफी देर तक लटकता रहा। मैं किसी तरह बच तो गया, पर उस दिन से मेरे अंदर काफी कुछ बदल गया। मैं आज भी उस अनुभव को याद करता हूं, तो बस मन में एक ही बात आती है कि अगर आज मैं मर जाऊं, तो क्या खुद को यह कह पाऊंगा कि मैंने अपने समय का भरपूर उपयोग किया है? क्या मेरे अंदर वह संतुष्टि होगी कि मैं जो भी आज तक हासिल करना चाहता था, वह मैंने कर लिया है? यही सोचकर मैं कोई भी काम कल के लिए नहीं छोड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed