फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   where krishna play and dance

तब कृष्ण के नृत्य की प्रतिध्वनियां सुन सकते हैं: ओशो

Thu, 29 Aug 2013 01:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Aug 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
where krishna play and dance

कृष्ण जिस चांद के नीचे नाचे हैं, वह चांद तो आज भी है; जिन वृक्षों के नीचे नाचे हैं, उन वृक्षों का होना आज भी है। जिन पहाड़ों के पास नाचे हैं, वे पहाड़ आज भी हैं; जिस धरती पर नाचे हैं, वह धरती भी आज है। कृष्ण से जो बहा होगा उस क्षण में, वह सब इनमें छिपा है और यह सब उसे पी गया है।

विज्ञापन


अब ये वैज्ञानिक एक बहुत नई बात करते हैं। वे यह कहते हैं कि व्यक्ति तो विदा हो जाते हैं, लेकिन उनसे छोड़ी गई तरंगें सदा के लिए रह जाती हैं। व्यक्ति तो विदा हो जाते हैं, लेकिन उन्होंने जो जीया, उसके संघात, उसकी वेव्ज, वे सब की सब पूरे अस्तित्व में समा जाती हैं और लीन हो जाती हैं। उस पृथ्वी पर जहां कृष्ण नाचे, उस पृथ्वी पर आज कोई नाचे तो कृष्ण की प्रतिध्वनियां सुनाई देती हैं।
विज्ञापन


जहां उन्होंने बांसुरी बजाई, जिन पहाड़ों ने उस बांसुरी को सुना, उन पहाड़ों के पास आज भी कोई बांसुरी बजाए तो प्रतिध्वनि सुनाई पड़ती है। जिस यमुना के तट ने उन्हें देखा और जाना और जिसने उनके स्पर्श को अनुभव किया, उस यमुना के तट पर आज भी नृत्य हो तो व्यक्ति मिट जाता है और वह अव्यक्ति फिर घेर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास को स्त्री और पु़रुष के बीच विभक्त जो विराट शक्ति है, उसके मिलन, उसकी ओवरफ्लोइंग का प्रतीक मैं मानता हूं। और इस भाषा में अगर हम ले सकें तो आज भी रास का उपयोग है और सदा रहेगा। इधर मैंने निरंतर अनुभव किया है, जो मैं आपसे कहूंगा।

ध्यान के लिए हम बैठते हैं, कई बार मित्रों ने मुझे कहा कि स्त्रियों को अलग कर दें, पुरुषों को अलग कर दें। ये दोनों अलग रहेंगे तो सुविधा होगी।

उनकी सुविधा की दृष्टि नासमझी से भरी हुई है। वे नहीं जानते हैं कि स्त्रियां अगर इकट्ठी कर दी जाएं एक ओर और पुरुष एक ओर इकट्ठे कर दिए जाएं तो यह बिल्कुल सजातीय, एक सी शक्तियां इकट्ठी हो जाती हैं, और इनके बीच जो बहाव की संभावना है वह कम हो जाती है।


लेकिन उन्हें खयाल में नहीं है। तो मेरी समझ तो यही है कि अगर ध्यान हम कर रहे हैं तो स्त्रियां और पुरुष एकदम सम्मिलित और मिले-जुले हों। उन दोनों की समझ के बाहर कुछ घटनाएं घटेंगी, जो उनकी समझ से उसका कोई संबंध भी नहीं है। उन दोनों की मौजूदगी, और अकारण मौजूदगी...कोई आप अपनी पत्नी के पास नहीं खड़े हैं...अकारण मौजूदगी आपके भीतर से कुछ बहने में, प्रकट होने में, निकल जाने में, केथार्सिस में सहयोगी होगी। स्त्री के भीतर से भी कुछ बह जाने में सहयोग मिलेगा।

साभार
ओशा वर्ल्ड फाउंडेशन, नई दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed