फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   wellness story always care others

सीख: दूसरों को पीड़ा का हमेशा रहना चाहिए ख्याल

Wed, 19 Sep 2018 04:13 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
wellness story always care others

प्रियंका एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती थी। उसे ड्राइविंग बहुत पसंद थी। एक दिन वह अपने परिवार को लेकर लंबी ड्राइव पर निकली। मौसम सुहाना था और सबको बहुत मज़ा आ रहा था। कार में बच्चों के मनपसंद गाने चल रहे थे। पर लौटते हुए जोर की बारिश होने लगी। सड़क पर जाम जैसा लगने लगा। जल्दी जाने के चक्कर में लोगों ने सिग्नल तोड़ने शुरू कर दिए। लेकिन प्रियंका ट्रैफिक नियमों को मानते हुए आराम से गाड़ी चला रही थी। तभी उसके पीछे एक काली गाड़ी जोर-जोर से हॉर्न बजाने लगी। काली गाड़ी के लगातार हॉर्न बजाने से प्रियंका का सब्र टूटने लगा। उसने कई बार उसे पास देने की कोशिश भी की, पर किसी वजह से वह गाड़ी आगे नहीं निकल पा रही थी। प्रियंका ने भी तय कर लिया कि अब वह इस गाड़ी को पास नहीं देगी। कुछ ही देर में बारिश धीमी होने लगी, जाम हटने लगा और सड़क साफ होने लगीं। पर प्रियंका ने जैसे काली गाड़ी को पास न देने की ठान ली थी। काली गाड़ी जिधर मुड़ती, प्रियंका भी अपनी गाड़ी उधर मोड़ लेती। वह अगर बाएं जाती, तो प्रियंका भी अपनी गाड़ी बाएं कर देती। कुछ देर बाद प्रियंका से उसके पति ने कहा, निकल जाने दो बेचारे को। यह सुनकर प्रियंका ने काली गाड़ी को पास दे दिया। जैसे ही वह गाड़ी प्रियंका की गाड़ी के बगल से गुजरी, उसने देखा कि उस गाड़ी में पीछे की सीट पर एक शख्स खून से लथपथ एक लड़की की गोद में लेटा हुआ है। प्रियंका और उसके परिवार वाले यह देखकर सन्न रह गए कि वह गाड़ी सामने एक अस्पताल की इमरजेंसी में जा रही थी। उस रात प्रियंका और उसके पूरे परिवार को यह सोचकर नींद नहीं आ पाई कि न जाने खून से लथपथ उस मरीज का क्या हुआ होगा, जिसकी गाड़ी को प्रियंका ने आगे नहीं जाने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed