फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   vidur niti says these for things make perfect to person

विदुर नीति: अगर आप में हैं ये चार गुण, तो आपसे ज्यादा सुखी और कोई नहीं

Tue, 19 May 2020 06:10 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 19 May 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
vidur niti says these for things make perfect to person
विदुर नीति - फोटो : Social Media

महाभारत काल के महान दार्शनिक विदुर ने मानव कल्याण के लिए कई सिद्धांतों का प्रतिपादन किया है, जिसे विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। वे धृतराष्ट्र के सौतेले भाई और एक दासी के पुत्र थे। विदुर नीति में जहां युद्ध की रणनीति और राजनीति है वहीं इसमें ऐसे नियम भी हैं जो आम लोगों के जीवन के लिए प्रासंगिक हैं। महात्मा विदुर ने श्लोक के जरिए मनुष्य के सुखी जीवन का सार बताने की कोशिश की है। ये श्लोक इस प्रकार है - 

विज्ञापन

vidur niti says these for things make perfect to person
vidur - फोटो : Social Media

एको धर्म: परम श्रेय: क्षमैका शान्तिरुक्तमा। 
विद्वैका परमा तृप्तिरहिंसैका सुखावहा ॥

अर्थात इस श्लोक में महात्मा विदुर ने बताया है कि जो व्यक्ति हमेशा धर्म की राह पर चलता है तो वह कभी कुछ बुरा नहीं कह सकता। इसका मतलब यह है कि अगर आपको जीवन में सुख-शांति चाहिए तो धर्म की राह पर चलें। इससे ना सिर्फ आपका भला होगा बल्कि दूसरों का भी कल्याण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षमा करना सर्वश्रेष्ठ उपाय
जो भी व्यक्ति सफल होता है वह अपने जीवन में खूब गलतियां करता है। लेकिन समझदार व्यक्ति वह होता है जो गलती को क्षमा कर जीवन में आगे बढ़ जाता है। किसी की गलती पर मन में गांठ बांध लेने से हमेशा संबंध खराब होते हैं और आप खुद के साथ-साथ दूसरों को भी दुखी रखते हैं। लेकिन क्षमा भाव सर्वोच्च होता है। 

विज्ञापन

ज्ञान संतोषकारी होता है
व्यक्ति का सबसे बड़ा ज्ञान ही उसका धन है। ऐसे व्यक्ति जो किसी लालच के बिना अपने ज्ञान से ही हमेशा संतोष करते हैं तो संसार में उनसे ज्यादा कोई सुखी नहीं है। ज्ञान होने पर ही व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत करता है। अज्ञानता अंधकार के सामने है। 

अहिंसा के पथ पर चलें
जो व्यक्ति हमेशा शांति के साथ अहिंसा की राह पर चलता हुए अपना जीवन व्यतीत करता है, वह सबसे सुखी रहता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन हमेशा प्रेम भाव के साथ-साथ अच्छे कामों में व्यतीत होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed