{"_id":"645b34b013178047f5013e21","slug":"vidur-niti-quotes-sutras-mahatma-vidur-quotes-for-successful-life-in-hindi-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidur Niti: इन बातों पर करेंगे अमल तो सफलता चूमेगी अपना कदम, जानें क्या कहते हैं महात्मा विदुर","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Vidur Niti: इन बातों पर करेंगे अमल तो सफलता चूमेगी अपना कदम, जानें क्या कहते हैं महात्मा विदुर
Wed, 10 May 2023 11:37 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 10 May 2023 11:37 AM IST
सार
महात्मा विदुर के मुताबिक यदि मनुष्य इन चार बातों पर अमल करता है तो व्यक्ति जीवन में सदैव सफल रहेगा।
विज्ञापन
Vidur Niti
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Vidur Niti Quotes: महात्मा विदुर महाभारत के पात्रों में से एक ऐसे नाम हैं, जिनकी बुद्धिमता और ज्ञान को आज भी पूजा जाता है। महात्मा विदुर महान ज्ञाता और दूरदर्शी थे। उनकी नीतियों का सहारा लेकर लोग आज भी आगे बढ़ते हैं। महात्मा विदुर के मुताबिक यदि मनुष्य इन चार बातों पर अमल करता है तो व्यक्ति जीवन में सदैव सफल रहेगा। विदुर नीति में उन 4 बातों का जिक्र किया गया है जो किसी भी व्यक्ति को सफल बनने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। महात्मा विदुर कहना है कि व्यक्ति अगर इन बातों को अपने जीवन में ध्यान रखे तो उसे हमेशा सफलता मिलेगी। आइये इन बातों को जानते हैं।
विज्ञापन
झूठ के सहारे से नहीं बनाएं रिश्ता
विदुर नीति के अनुसार समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी झूठ का सहारा लेकर किसी से भी अपना रिश्ता नहीं बनाता है। आप किसी भी व्यक्ति से झूठ बोलकर भी अपना काम करा सकते हैं, लेकिन समझदार इंसान समय आने पर अपना बदला लेता ही है।
विज्ञापन
ऐसे लोगों पर न करें भरोसा
महात्मा विदुर का मानना है जो व्यक्ति समय-समय पर अपना दल बदलते रहते हैं ऐसे लोगों पर जीवन में कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग अपने हित के लिए ऐसे लोग कभी भी आपको धोखा दे सकते है।
विज्ञापन
दूसरों की सफलता से दुखी न हो
महात्मा विदुर के अनुसार जो लोग दूसरे की ख़ुशी देखकर जलते हैं तो ऐसे लोगों से इंसान से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ये लोग कभी भी धोखा दे सकते हैं। महत्विमा विदुर के अनुसार दूसरों से इरसया करने के बजाय स्दुवयम की कमियों को देखने का प्रयास करें और उसे दूर करें.
धन कमाएं पर कष्ट सहकर नहीं
महात्मा विदुर के अनुसार हर व्यक्ति पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कार्य सिर्फ इसीलिए करता है क्योंकि वह अपने परिवार का भरन पोषण अच्छे से कर सके। इसके लिए उसे धन की आवश्यकता होती है । लेकिन यदि कोई व्यक्ति असहनीय पीड़ा सहकर धन कमाता है तो ऐसे धन का त्याग करना ही बेहतर है। धन कमाएं लेकिन उसके लिए अपना मानसिक सुख न त्यागें ।