फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   think before speak

कुछ भी बोलने से पहले इस बात का ध्यान रखें, फायदे में रहेंगे

Wed, 04 May 2016 12:53 PM IST
जानकीशरण शर्मा
जानकीशरण शर्मा Updated Wed, 04 May 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
think before speak
बात चीत

रामलिंगम की एक दिन अपने पड़ोसी तेनाली किशना से जमकर लड़ाई हुई। बाद में जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उसे खुद पर शर्म आई। वह इतना शर्मसार हुआ कि अपने गुरु विजयेंद्र सरस्वती के पास पहुंचा।

विज्ञापन


गुरु ने आने का कारण पूछा, तो रामलिंगम ने सब कुछ सही-सही बता दिया। यहां तक कि उसने वे शब्द भी दोहरा दिए, जो उसने तेनाली से कहे थे और फिर रोने लगा और पछताते हुए कहा, मैं अपनी गलती का प्रायश्चित करना चाहता हूं।
विज्ञापन


गुरु विजयेंद्र सरस्वती ने कहा कि ठीक है, प्रायश्चित करो, लेकिन प्रायश्चित से पहले पंखों से भरा एक थैला लाओ। रामलिंगम को पंख इकट्ठा करने में समय लगा। कोई दो बोरे पंख इकट्ठा हो गए। उन्हें लेकर वह गुरु के पास पहुंचा। गुरु ने उन पंखों को देखा और कहा, इन पंखों को शहर के बीचों बीच उड़ा दो। रामलिंगम ने ठीक वैसा ही किया, जैसा गुरु ने उससे कहा था। पंख उड़ाकर वह फिर गुरु के पास लौट आया। लौटने पर गुरु ने उससे कहा, अब जाओ और जितने भी पंख उड़े हैं, उन्हें बटोर कर थैले में भर लाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलिंगम जब वैसा करने लगा, तो उसे मालूम हुआ कि यह काम मुश्किल नहीं, बल्कि असंभव है। खैर, खाली थैला ले वह वापस गुरु के पास आ गया। यह देखकर गुरु ने उससे कहा, ऐसा ही मुंह से निकले शब्दों के साथ भी होता है। इसलिए हमेशा अपने शब्दों को तौल कर बोलें। महान दार्शनिक कन्फ्यूसियस ने कहा है, शब्दों को नाप-तौलकर बोलो, जिससे तुम्हारी सज्जनता टपके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed