फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   success mantra for life

खुशहाल और कामयाब होना है तो, इस एक मंत्र को याद करलें

Mon, 23 Sep 2013 11:43 AM IST
सरिता भट्ट /अमर उजाला, दिल्ली
सरिता भट्ट /अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
success mantra for life

आमतौर पर हम दूसरों के गुणों से इतना प्रभावित हो जाते हैं कि अपने गुणों को दरकिनार कर जाते हैं। दूसरों के जैसे बनने के चक्कर में न तो उनके जैसा बन पाते हैं और न अपने गुणों से लोगों को प्रभावित कर पाते हैं।

विज्ञापन


जबकि सच यह है कि ईश्वर ने हम सभी मनुष्यों को अलग-अलग गुण और व्यवहार देकर भेजा। क्योंकि वह हम सभी से अलग-अलग तरह का काम करवाना चाहता है। अगर हम अपने उन्हीं गुण एवं व्यवहार को विकसित करने की कोशिश करें तो जीवन में कामयाब भी होंगे और हमेशा खुश भी रहेंगे।
विज्ञापन


अगर किसी और के जैसा आपको बनना होता तो ईश्वर को आपसे कोई दुश्मनी थोड़े ही है। आपको भी दूसरे लोगों के समान गुण देकर धरती पर भेजता। इसलिए दूसरों के गुणों और खूबियों को देखकर मायूस होने की बजाय अपने गुणों को निखारिए ताकि आपकी अपनी अलग पहचान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में एक प्रेरक कथा है
एक राजा अपने बगीचे में सैर करने गया। उसने देखा कि सारे पेड़-पौधे मुरझाए हुए हैं। वह बहुत चिंतित हुआ, उसने सभी पेड़-पौधों से एक-एक करके सवाल पूछे। ओक वृक्ष ने कहा कि मैं देवदार जितना लंबा नहीं हो पा रहा। राजा ने देवदार की ओर देखा तो उसके भी कंधे झुके हुए थे।

उसे अपने आप से शिकायत थी कि वह अंगूर लता की भांति फल पैदा नहीं कर सकता था। अंगूर लता इसलिए मायूस थी कि वह गुलाब की तरह खिल नहीं पाती थी। राजा को एक पेड़ नजर आया जो निश्चिंत था, खिला हुआ और ताजगी में नहाया हुआ था।

राजा ने उसे देख कर कहा कि अजीब बात है। एक से बढ़कर एक ताकतवर और बड़े पेड़ दुःखी बैठे हैं। लेकिन तुम इतने खुश नजर आ रहे हो, आखिर इसका क्या राज है ?” उस पेड़ ने कहा महाराज, बाकी पेड़ अपनी विशेषता देखने की बजाय स्वयं की दूसरों से तुलना करके दुःखी हैं। जब आपने मुझे इस बाग में रोपित कराया था तब आपने यही चाहा होगा कि मैं अपने गुणों से इस बगीचे को सुंदर बनाऊं।


यदि आप इस स्थान पर ओक, अंगूर या गुलाब चाहते तो उन्हें लगवाते। मुझे क्यों पूछते। इसीलिए मैं किसी और की तरह बनने की बजाय अपनी क्षमता के अनुसार श्रेष्ठतम बनने का प्रयास करता हूं और प्रसन्न रहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed