फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   stress of work never share at home

सीख: काम का तनाव घर में ले जाना बुद्धिमानी नहीं है

Tue, 12 Jun 2018 03:05 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
stress of work never share at home

अनिमय की कहानी, जिसने तरुण को दफ्तर और घर में फर्क करना सिखाया।

विज्ञापन


अनिमय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। रोज की तरह उस दिन जब सुबह वह कंपनी पहुंचा, तो उसने देखा, उसका सिस्टम काम नहीं कर रहा। उस दिन मैनेजर ने अनिमय को काफी काम दिया था। शाम को उसने अपने दोस्त तरुण को घर ले जाने का वायदा भी कर रखा था। जल्दी-जल्दी सिस्टम ठीक करवा कर उसने अपना काम शुरू किया। शाम को भी वह दो घंटा ज्यादा रुककर काम करता रहा। उसका घर जाना भी जरूरी था।

उसने अपने मैनेजर को समझाया, पर उसने अनिमय की एक न सुनी। अंततः काम खत्म हुआ और अनिमय अपने दोस्त को लेकर चल दिया। तरुण ने देखा, अनिमय ने घर में घुसने से पहले अपने गले से कुछ उतारा और पास के एक पेड़ की एक डाल पर टांग दिया। जब तरुण की नजर अनिमय पर पड़ी, तो वह एकदम बदला हुआ नजर आया। मायूस और थका हुआ अनिमय एकदम से ऊर्जा का भंडार बन गया था। घर में घुसते ही वह अपनी पत्नी और बच्चों से हंसी-मजाक करने लगा।
विज्ञापन


ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यह वही अनिमय है, जो थोड़ी देर पहले मायूस था। वह शाम तरुण के लिए एक यादगार शाम बन गई। अगली सुबह अनिमय ने परिवार को दिन भर के लिए विदा कहा और काम पर निकल पड़ा। घर से निकलते ही उसने पेड़ की डाल से कुछ निकाला और अपने गले में पहन लिया। तरुण ने अनिमय से पूछा, तुम इस पेड़ से क्या निकालते और डालते हो? अनिमय हंसते हुए बोला, काम में तनाव या परेशानी न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। पर मेरा परिवार मेरा तनाव क्यों झेले? मैं रोज लौटकर काम की सारी चिंता और परेशानियां इस पेड़ को दे देता हूं और एकदम खाली दिमाग अपने घर जाता हूं। मैंने देखा है कि अक्सर मेरी कई परेशानियां और चिंताएं अपने आप गायब हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed