{"_id":"938799026ad31b114ba429b8436818eb","slug":"pray-god-every-time-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट के समय भगवान को याद करने की बजाय करें यह काम","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
संकट के समय भगवान को याद करने की बजाय करें यह काम
स्वामी अवधेशानंद गिरि
Updated Sat, 31 Jan 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराध्य का स्मरण ही सुमिरन है और सुमिरन आराध्य के प्रति श्रद्धानिष्ठ बनने की सतत प्रक्रिया है। इस आराधन प्रक्रिया को जो जितने मनोयोग से करता है, वह उतने ही आत्म संतोष की अनुभूति करता है। आत्म संतोष की यह संजीवनी उसे तनावमुक्त रखने के साथ शांत-सुखद जीवन जीने और कार्यक्षेत्र में सफल होने की ऊर्जा प्रदान करती है।
विज्ञापन
सुमिरन रोज करना चाहिए उसका महत्व सर्वकालिक है, किंतु लोग परमात्मा को दुख में ही याद करते हैं। इसका प्रचलन कुछ ज्यादा है। संकट से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति तरह-तरह की मनौतियां मानता है, लेकिन संकट टलने पर फिर वह निश्चिंत हो जाता है और सुमिरन बंद कर देता है। वह सुमिरन को संकटमोचन की तरह प्रयोग करता है। कबीर ने भी कहा है ,दुख में समिरन सब करें सुख में करे न कोय। जो सुख में सुमिरन करे तो दुख काहे को होय॥
विज्ञापन
इसलिए सुख में भी अपने अभीष्ट एवं आराध्यदेव का सुमिरन करते रहना चाहिए। इसका कारण यह है कि जो सुमिरन दुख के समय मन को तनावमुक्त करके दुख से उबरने की शक्ति एवं धीरता प्रदान करता है, वह सुख में ऐसी लक्ष्मण-रेखा खींच देता है कि दुख का दशानन व्यक्ति के पास जाकर तनाव देने का साहस नहीं जुटा पाता। आठों प्रहर हर तरफ सुख ही सुख छाया रहता है।
विज्ञापन
यदि सुख मनुष्य की तनावमुक्त दशा का नाम है तो दुख तनावयुक्त दशा की संज्ञा है। इस तरह सुमिरन तनाव से मुक्ति का एक सरल और सहज साधन है। सुमिरन काल में मनुष्य की स्थिति उस तनावमुक्त, पूर्णतया निश्चिंत एवं प्रसन्नचित्त बालक के समान होती है जो आसन्न भय या संकट से बचने के लिए अपने पिता की गोद में जा बैठता है।
हमने स्वयं ही अपने जीवन में विकारों का जन्म दिया है। इसलिए हमें ही इनका नाश करना है। परिणाम पर दृष्टि न रखना और सुखद अनुभूति को ही जीवन मानना साधक का लक्षण नहीं है। जीवन में सुख के प्रलोभनों से ही तो दुख का भय रहता।
इस प्रकार यह कह सकते हैं कि सुख के भोगी को ही अंत में दुख भी भोगना पड़ता है। सुमिरन, अपने इष्ट का प्रेमपूर्वक स्मरण करने से विकारों का नाश उसी तरह होता रहता है, जैसे सुगंध के व्याप्त होने से तमाम तरह की गंध-दुर्गंध बिना भगाए ही तिरोहित हो जाती हैं।