फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   osho vani on bhakti and devotion

स्त्री भाव से मिलिए जरुर मिल जाएंगे भगवान- ओशो

Sat, 08 Aug 2015 09:11 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
osho vani on bhakti and devotion

भगवान हैं और इसी भाव से हर व्यक्ति मंदिर में जाता है और तीर्थयात्राएं करते हैं। लेकिन कुछ विरले ही होते हैं जिन्हें मंदिर या तीर्थ में भगवान मिलते हों। इसलिए बहुत से लोग ऐसा कहने लगते हैं कि भगवान तो हैं ही नहीं, जो हैं वह हम ही हैं और यहीं हम यानी अहंकार का भाव उत्पन्न होने लगता है।

विज्ञापन


अहंकार उत्पन्न होते ही भगवान से दूरियां और बढ़ जाती है लेकिन अगर एक बात का ध्यान रखा जाए तो भगवान को अनुभव कर पाएंगे और उनसे मिलन भी हो सकता है। ओशो कहते हैं कि स्त्री का मार्ग है। लेकिन ऐसा नहीं है कि पुरुष उस मार्ग पर नहीं जा सकते।
विज्ञापन


पुरुष को भी जाना हो, तो उसके मन में परमात्मा के प्रति प्रेयसी वाली भाव दशा चाहिए। भक्ति के मार्ग पर पुरुष भी स्त्री होकर ही प्रवेश करता है। स्त्रैण होने का आध्यात्मिक अर्थ होता है, ग्राहक होना, रिसेप्टिव होना।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष है आक्रामक, एग्रेसिव, हमलावर। बायोलॉजिकली भी, जैविक व्यवस्था में भी पुरुष हमलावर है। स्त्री ग्राहक है। गर्भ है। वह स्वीकार करती है, समा लेती है, आत्मसात कर लेती है। हमला नहीं करती है।

भीतर छ‌िपी जो स्‍त्री है उसे व‌िकस‌ित करना होगा

osho vani on bhakti and devotion

भक्त‌ि का मार्ग भी ऐसा ही है यानी ग्राहक, स्वीकार करने का मार्ग है। वह स्‍त्रैण है। वहां परंपरा को अपने भीतर स्वीकार करना है। श्रद्धापूर्वक, नत होकर, स‌िर झुकाकर उसे अपने भीतर झेल लेना है। भगवान का गर्भ बन जाता है भक्त। वह पुरुष है या स्‍त्री, इससे कोई सवाल नहीं। लेक‌िन जो गर्भ नहीं बन सकता भगवान के ल‌िए, वह भक्त नहीं बन सकता।

आपको शायद हैरानी हो सकती है लेक‌िन यह सच है क‌ि एक ऐसा भी भक्तों का संप्रदाय हुआ है, ज‌िनमें पुरुष भी स्‍त्र‌ियों के ही कपड़े पहनते हैं। अब भी बंगाल में उस संप्रदाय को मानने वाले कुछ लोग हैं। यह रात को सोते भी हैं तो परमात्मा की मूर्त‌ि साथ लेकर सोते हैं, जैसे कोई प्रेयसी अपने प्रेमी को साथ लेकर सो रही हो।

यह बात बड़ी अजीब-सी लगेगी, क्‍योंक‌ि हमें इसके भीतर के रहस्य का कोई पता नहीं है और ज‌िस बात के भीतर के रहस्य का हमें कोई पता न हो, बड़ी अड़चन होती है। क्या आपने कभी ख्याल क‌िया क‌ि दुन‌िया के सभी धर्मों ने, चाहे वे भक्त-संप्रदाय हों या न हों, ज‌िन गुणों को मूल्य द‌िया है, वे स्‍त्रैण हैं। चाहे महावीर उसको अह‌िंशा कहते हों। चाहे जीसस उसको प्रेम कहते हों। ये सब स्‍त्रैण गुण हैं। स्‍त्री अगर पूरी तरह प्रकट हो, तो ये गुण उनमें होंगे।

इसका मतलब यह हुआ क‌ि अगर आपको भीतर की तरफ जाना है, तो आपको भीतर छ‌िपी जो स्‍त्री है, उसके गुणों को आपको व‌िकस‌ित करना होगा। और अगर स्‍त्र‌ियों को भी बाहर की तरफ जाना है, तो उनके भीतर छ‌िपा हुआ जो पुरुष है, उनको उसे व‌िकस‌ित करना होगा। बह‌िर्यात्रा पुरुष के सहारे हो सकती है। अंतर्यात्रा स्‍त्री के सहारे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed