फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   osho sambodhi divas

ओशो संबोधि दिवस विशेषः जहां ओशो को प्राप्त हुई संबोधि

Thu, 21 Mar 2013 10:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 21 Mar 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
osho sambodhi divas

ओशो रजनीश का जन्म 11 दिसम्बर 1931 को मध्य प्रदेश में रायसेन जिला के अंतर्गत कुचवाड़ा ग्राम में हुआ था। 21 मार्च, 1953 को एक विशेष वृक्ष ‘‘मौलश्री’’ के नीचे ओशो को संबोधि प्राप्त हुई। इस समय ओशो की उम्र महज इक्कीस वर्ष थी और व वे डी.एन. जैन कॉलेज, जबलपुर में दर्शनशास्त्र के विद्यार्थी थे।

विज्ञापन

 
ओशो के अनुयायियों के लिए 21 मार्च का दिन बड़ा ही खास होता है। इस दिन को वह ओशो संबोधि दिवस के रूप में मनाते हैं। पूरे विश्व में स्थित ओशो धाम में इस दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दिल्ली स्थित ओशो धाम में यह महोत्सव पांच-दिवसीय ध्यान-शिविर के साथ मनाया जाएगा। इस ध्यान शिविर का संचालन मा योग शुक्ला तथा स्वामी रविन्द्र भारती करेंगे।
विज्ञापन


जिस 'मौलश्री वृक्ष' के नीचे ओशो को संबोधि यानी ज्ञान की प्राप्ति हुई थी वह वृक्ष जबलपुर के भंवरलाल पार्क में स्थित है। आज यह वृक्ष भूरे रंग की पृथ्वी तथा घास के बीचों-बीच स्थित है, और एक गहरी संकरी खाई ने इसे चारों ओर से घेरा हुआ है। मध्यप्रदेश, जबलपुर के भंवताल उद्यान में इसे धातु के बने गेट से पूरी तरह संरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed