फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   osho pravachan on bhajan arti

भजन और गायन के द्वारा भगवान को क्यों प्रसन्न किया जाता है?

Thu, 10 Jul 2014 08:55 AM IST
अध्यात्मिक गुरु/ओशो
अध्यात्मिक गुरु/ओशो Updated Thu, 10 Jul 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
osho pravachan on bhajan arti

धर्म को भिन्न तरह की भाषा का चुनाव करना होता है। धर्म को नीति कथाओं में, काव्य में, अलंकारों में और काल्पनिक कथाओं के द्वारा अपनी बात कहनी होती है। सत्य की ओर संकेत करने के ये सभी अप्रत्यक्ष तरीके हैं- केवल सत्य की ओर संकेत करना, प्रत्यक्ष रूप से चिल्ला कर सूचित न करके केवल कान में फुसफुसाना है। वह तुम तक एक गहन संवाद स्थापित होने के बाद आता है।

विज्ञापन


पढ़ें, सोने का यह तरीका कम करता है आपकी उम्र
विज्ञापन


झेन सद्गुरु इक्यू की यह छोटी-छोटी कविताएं अत्यधिक महत्त्व की हैं। स्मरण रहे, ये महान कलात्मक काव्य नहीं है, क्योंकि इससे उसका कोई सरोकार ही नहीं है। काव्य को एक पद्धति की भांति प्रयुक्त किया गया है, जिससे वह तुम्हारे हृदय में हलचल कर सके। कविता करना उसका लक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,गर्भाधान के समय रखें इन बातों का ध्यान


इक्यू की अभिरुचि महान काव्य का सृजन करने में नहीं है, वह वास्तव में एक कवि न होकर एक रहस्यदर्शी है। लेकिन वस्तुतः गद्य में कहने की अपेक्षा, एक विषिष्ट कारण से वह अपनी बात कविता के द्वारा कह रहा है। वह कारण है- कविता के पास चीजों की ओर संकेत करने का एक प्रत्यक्ष तरीका।

कविता में स्त्रीत्व है। गद्य में पौरुष है। गद्य का पूरा ढांचा ही तर्कयुक्त होता है, और काव्य मौलिक रूप से अतर्कपूर्ण होता है। गद्य को बिल्कुल स्पष्ट, प्रतिरोध रहित और परदर्शी होना होता है, जब कि काव्य को धुला और अस्पष्ट सा होना होता है- और यही उसका गुण और सौंदर्य होता है।

गद्य को जो अभिव्यक्त करना है, वह पूरी तरह से वही बात कहता है, जबकि कविता बहुत सी बातें कहती है। दिन-प्रतिदिन के संसार में और बाजार के बीच गद्य की ही आवश्यकता होती है। लेकिन जब भी हृदय की किसी चीज को व्यक्त करना होता है, तो गद्य हमेषा अपर्याप्त लगता है और किसी को कविता की ही शरण में जाना होता है।

साभार
ओशो वर्ल्ड फाउंडेशन, नई दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed