फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sleeping style decrease life

सोने का यह तरीका कम करता है आपकी उम्र

Wed, 09 Jul 2014 07:12 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 07:12 AM IST
विज्ञापन
sleeping style decrease life

सोना शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि इससे शरीर की थकान दूर होती है। लेकिन सोते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना सोने के चक्कर आपको अपनी उम्र खोना पड़ सकता है।

विज्ञापन

सोने के तरीके से उम्र का पता

sleeping style decrease life

आपने देखा होगा कि गणेश जी का सिर हाथी का है। इसका कारण भी सोने के तरीके से जुड़ा हुआ है। इस संदर्भ में एक कथा है कि, शिव जी ने एक युद्घ में गणेश जी का सिर काट दिया। इससे देवी पार्वती क्रोधित हो गई और सृष्टि का अंत करने के लिए विकराल रूप धारण कर लिया।

ऐसे समय में भगवान विष्णु ने देवी पार्वती का क्रोध शांत करने के लिए गणेश जी को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई। इसके लिए एक सिर की जरूरत थी। भगवान विष्णु ऐसे व्यक्ति की तलाश में चल पड़े जिसकी उम्र बहुत कम थी।


जब भगवान को ऐसा कोई मनुष्य नहीं मिला तो उन्होंने देखा कि एक हाथी है जो पांव पर पांव रखकर सोया हुए है।

भगवान ने ध्यान लगाकर देखा तो समझ गए कि हाथी की उम्र पूरी हो चुकी है इसलिए यह पांव पर पांव रखकर सोया हुआ है। भगवान ने अपने चक्र से हाथी का सिर काट लिया और इस सिर को गणेश जी के धड़ से जोड़ दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह सोना आयु को कम करना है

sleeping style decrease life

विष्णु और गणेश की कथा से ज्ञात होता है कि व्यक्ति को कभी भी पांव पर पांव रखकर नहीं सोना चाहिए। पांव पर पांव रखकर बैठना भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख है कि इस प्रकार से सोना और बैठना दोनों ही व्यक्ति की उम्र को कम करता है।

व्यवहारिक दृष्टि से भी पैर पर पैर रखकर सोना और बैठना इस बात को साबित करता है कि व्यक्ति की उम्र कम हो रही है। क्योंकि यह इस बात को साबित करता है कि व्यक्ति में उर्जा और उत्साह की कमी है। ऐसे व्यक्ति आराम पसंद होता है और सेहत के प्रति लापरवाह है। स्वभाविक है कि ऐसे व्यक्ति की उम्र कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed