फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Never trusted on that people who distribute on basis of religious

सीख: लोगों को मजहब के आधार पर बांटने वाले हमारे हितैषी नहीं हो सकते

Tue, 07 Aug 2018 03:01 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
Never trusted on that people who distribute on basis of religious

दादा जी की कहानी, जिन्होंने आतिफ को नेता जी की असलियत के बारे में बताया।

विज्ञापन


आतिफ दादा जी के साथ शाम को सैर पर निकला। रास्ते में उस इलाके के नेता जी मिल गए। उसके दादा जी और नेता जी में अक्सर तनातनी हो जाया करती थी। पर उस दिन दादा जी बहुत अच्छे मूड में थे। आतिफ ने कहा, दादा जी, पता नहीं, क्यों आपको नेता जी पसंद नहीं आते? जबकि वह तो हमारे लिए कितना काम करते हैं। दादा जी बोले, अच्छा, जरा मुझे भी तो बताओ। आतिफ बोला, मैंने देखा है, वह हर गरीब मुसलमान को मुफ्त खाना खिलाते हैं, उनकी हर जरूरत पर खड़े रहते हैं।

क्या यह सही नहीं? दादा जी मुस्कराए और बोले, सही तो है, पर सेवा नहीं। क्योंकि अगर सेवा करनी ही है, तो धर्म देखकर क्यों? पिछले हफ्ते मैं अपने एक दोस्त के घर गया था। उनका बेटा फौज में था। पिछले हफ्ते एक आतंकी हमले में उसकी मौत हो गई। पर न जाने क्यों, हमारे नेता जी के पास उसे श्रद्धांजलि देने के लिए समय नहीं निकल पाया। सरहद पर देश के सैकड़ों बेटे तुम्हारे जैसे असंख्य बच्चों की सुरक्षा में तैनात हैं। जब वे शहीद होते हैं, तो कोई यह क्यों नहीं पूछता कि वह हिंदू है या मुसलमान? उस दिन जब मैं अपने दोस्त के घर गया था, तो यह देखकर खुशी हुई कि वहां जो लोग इकट्ठा हुए थे, वे धर्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि देश के नागरिक होने के नाते इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन


मेरे दोस्त को अपने बेटे पर गर्व था। एक सैनिक यह सोचकर नहीं लड़ता कि वह किसी हिंदू या मुसलमान के लिए लड़ रहा है। पर हम अक्सर इसी तरह सोचते हैं। आतिफ बोला, तो क्या हम भूल जाएं कि हमारा धर्म क्या है? दादा जी बोले, सोचो, अगर यही सवाल सरहद पर खड़े सारे फौजी पूछने लगें? या फिर कोई डॉक्टर मरीज से पूछने लगे तो? कोई नेता किसी फौजी या डॉक्टर को धर्म के रास्ते पर चलने को क्यों नहीं कहता, सोचा है कभी?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed