Neem Karoli Baba: अच्छे दिन आने से पहले व्यक्ति को मिलते हैं ये तीन संकेत
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने जन कल्याण के लिए कई सारी बातें बताई हैं, जो आज भी लोगों का सही मार्गदर्शन करती हैं। साथ ही नीम करोली बाबा ने कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया है, जो यदि किसी मनुस्य को दिखाई दें तो समझिए कि उनका भाग्य बदलने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा का नाम 20वीं सदी के महान संतों में लिया जाता है। आध्यात्मिक गुरु के रूप में पूजे जाने वाले बाबा नीम करोली भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त थे। मान्यता है कि नीम करोली बाबा को हनुमान जी की उपासना से अनेक चमत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं। नीम करोली बाबा को मानने वाले लोग उन्हें हनुमान जी का ही अवतार मानते थे। उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीम करोली का आश्रम है, जहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। बाबा नीम करोली के चमत्कारों की कहानियां सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने जन कल्याण के लिए कई सारी बातें बताई हैं, जो आज भी लोगों का सही मार्गदर्शन करती हैं। साथ ही नीम करोली बाबा ने कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया है, जो यदि किसी मनुष्य को दिखाई दें तो समझिए कि उनका भाग्य बदलने वाला है। अच्छे दिन शुरू होने से पहले ऐसे संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...
साधु संतों का नजर आना
नीम करोली बाबा के अनुसार साधु संतों का दिखना शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत है कि उन्हें ईश्वर द्वारा देवदूत के रूप में भेजा गया है। यदि आपको भी साधु संत के दर्शन होते हैं तो इसका मतलब ये है कि आपके जीवन से परेशानियां खत्म होने वाली हैं।
पशु-पक्षी का घर आना
पशु-पक्षी अगर आपके घर पर आए तो इसे भी बहुत अच्छा माना गया है। यदि किसी व्यक्ति के घर पर पशु-पक्षी आ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि उन्हें जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भजन कीर्तन में अचानक से आंसू बहना
यदि भजन-कीर्तन के दौरान आपके आंखों से आंसू बहने लगे तो इसे भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि भगवान आपके साथ है और अब आपको दुखों से छुटकारा मिलने वाला है।
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।