फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   krishna arjun bhagwad geeta

इसलिए श्री कृष्ण ने केवल अर्जुन को दिया गीता का ज्ञान

Sat, 26 Jul 2014 12:42 PM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
krishna arjun bhagwad geeta

भगवान से बात करने के अधिकार प्राप्त करने के लिए अंदर से बाहर तक पवित्र, निर्मल होना आवश्यक है। इसके बिना उनसे बात नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन


हर युग में भगवान की बात बताने के लिए हजारों लोग आते हैं और वे शांति व मोक्ष का उपदेश देते हैं ,जबकि स्वयं अशांति भरे जीवन जी रहे होते हैं।

इसलिए अर्जुन को मिला गीता का ज्ञान

krishna arjun bhagwad geeta

गीता में दो मुख्य चरित्र हैं- एक अर्जुन का और दूसरा दुर्योधन का। अर्जुन वह जो संवेदना ,करूणा  एवं ममतासे भरा है,जो सीधा व सरल है एवं दुर्योधन वह जो लोभ, लालच, अहंकार से भरा है एवं जो भगवान के सामने होने पर भी उन्हें पहचान नहीं पाता।

दुर्योधन के अंदर तमस् ही तमस् है जबकि अर्जुन के अंदर प्रकाश ही प्रकाश है इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने गीता अर्जुन को सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित गीता पाठ का लाभ

krishna arjun bhagwad geeta

गीता का नियमित पठन पाठन भगवान के प्रति आस्था जगाता है और उनके प्रति सच्ची आस्था रखने वाले लोग हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करते हैं। अर्जुन, मीरा, तुलसीदास सहित अनेक लोग भगवान  के प्रति सच्ची आस्था व प्रीति के कारण ही हर परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि स्वार्थ पर संयम करने से ही आत्मसत्ता का ज्ञान होगा।

अहंकार ही नरक है। अहंकारी व्यक्ति क्रूर, संवेदनहीन, ईश्वर से विमुख होता है और संकीर्णता से ग्रस्त रहता है। उन्होंने कहा कि अहंकार ज्ञान अर्जन में सबसे बड़ा बाधक हैं अतः विद्यार्थियों को विशेष रूप से इससे बचना चाहिए।
लेखकः-
देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति
(शान्तिकुन्ज हरिद्वार)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed