फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   know importance and rules of feet touch

Charan Sparsh : चरण स्पर्श करने से पहले ये चार चीजें जरूर जान लें

Thu, 02 May 2019 04:20 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Thu, 02 May 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
know importance and rules of feet touch
Charan Sparsh

सनातन परंपरा के तहत तमाम तरह के रीति रिवाजों के बड़े महत्व हैं। इन रीति रिवाजों को हमारे ऋषि-मुनियों ने काफी गहन शोध कर बनाया था। हमारे यहां बुजुर्गों के पैरों को छूकर, लोग बल, विद्या, बुद्धि और सुख-समृद्धि का अशीर्वाद मांगते हैं और वरिष्ठ व्यक्ति अपने से छोटे को अपने अच्छे कर्मो के फल के रूप में ये सभी चीजें आशीर्वाद के रूप में देते हैं। बचपन से लेकर आज तक हमें अपने से वरिष्ठों का सम्मान करने और उनके चरण स्पर्श करने की जो सीख मिलती रही है, आइए उसके महत्व के बारे में जानते हैं — 

विज्ञापन

know importance and rules of feet touch

1.
हमारे  समाज में अपने से बड़ों के अभिवादन एवं चरण स्पर्श की परंपरा रही है। मान्यता है कि अपने से वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श करने से स्वयं के भीतर नम्रता, दूसरों के प्रति आदर और विनय का भाव जागृत होता है। इसके साथ ही वरिष्ठ व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी उसके आशीर्वाद के रूप में आपके भीतर प्रवाह होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

know importance and rules of feet touch
Charan Sparsh

2.
चरण स्पर्श की महत्ता को इस तरह भी जाना जाता सकता है कि स्वयं भगवान कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा के चरण स्पर्श किए बल्कि उसे धोया भी था। सुख और सौभाग्य की कामना लिए हम सभी नवरात्रि पर कन्याओं के भी इसी तरह पैर धोकर पूजते हैं। 

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 

विज्ञापन

know importance and rules of feet touch
Charan Sparsh

3.
अपने माता-पिता और बड़े लोगों का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेने से दिन के सारे काम बढ़िया से संपन्न होते हैं। साथ ही चरण स्पर्श से हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। आज यानी गुरुवार के दिन यदि आप अपने माता- पिता और गुरु के चरण स्पर्श करेंगे तो धन और विवाह संबंधी सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। 

know importance and rules of feet touch
Charan Sparsh
4.
अमूमन हम तीन तरीकों से किसी वरिष्ठ व्यक्ति का पैर छूते हैं। झुककर, घुटने के बल बैठकर और साष्टांग प्रणाम करते हुए। ध्यान रहे कि हमें हमेशा अपना सिर दोनों हाथों के बीच में रखते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को झुका कर किसी भी संत या वरिष्ठ व्यक्ति का चरण स्पर्श करना चाहिए। साथ ही पैर छूते समय उस व्यक्ति के प्रति पूरा आदर एवं सम्मान की भावना होनी चाहिए। अनमने ढंग से किसी का पैर नहीं छूना चाहिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed