फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Just do things that you can answer yourself

सीख: केवल वैसा ही कर्म कीजिए, जिसका आप खुद को उत्तर दे सकें

Thu, 26 Jul 2018 04:44 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Just do things that you can answer yourself
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक कंपनी की कहानी, जिसने अपने कर्मचारियों की संवेदना की परख के लिए अनूठा तरीका अपनाया।

विज्ञापन


बालदा हाउस उस दिन खचाखच भरा हुआ था। हो भी क्यों न, आखिर कंपनी की पचासवीं सालगिरह जो थी। कंपनी एक किराए के कमरे से अब सौ करोड़ मूल्य की हो चुकी थी। इसी का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को बालदा हाउस बुलाया था। उसी दिन कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर का भी एलान होना था। खुशी-खुशी सभी लोग एक बड़े से हॉल में  प्रवेश कर रहे थे। लेकिन हॉल के ठीक बाहर एक फटा-सा कंबल सिर पर ओढ़े एक भिखारी बैठा हुआ था, जो खुशनुमा माहौल का मजा किरकिरा कर रहा था।

कोई उसे दुत्कार देता, तो कोई मुंह बनाकर वहां से चला जाता। कुछ ने तो उसे ठोकर भी मारा। ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं था, जिसने उसकी तरफ गौर से देखा हो। कुछ देर में हॉल के दरवाजे बंद हो गए और कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सरस्वती वंदना और कुछ नृत्य-नाटक के कार्यक्रम के बाद कंपनी के एक आला अधिकारी ने नए मैनेजिंग डायरेक्टर को मंच पर बुलाया। हॉल में एकदम सन्नाटा छाया था। तभी पीछे से वही भिखारी मंच की तरफ बढ़ने लगा।
विज्ञापन


सबकी नजरें उस भिखारी पर टिकी थीं। लोग सोच रहे थे, क्या यही है नया मैनेजिंग डायरेक्टर। मंच पर आकर वह शख्स बोला, मेरा नाम है महेश शर्मा और मैं आपका नया मैनेजिंग डायरेक्टर हूं। वहां बैठे सारे कर्मचारी सकपका गए, क्योंकि उनमें से कई ने अभी थोड़ी देर पहले उसे दुत्कारा था, लातें मारी थीं। महेश बोले, मुझे पता है कि आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि मैंने यह वेशभूषा क्यों धारण की?  बस, दूसरों के प्रति आपकी संवेदना परखने के लिए। मैं आप सब से बस इतना कहूंगा, भले ही हमारे कर्म कोई न देख रहा हो, लेकिन अपना उत्तरदायित्व समाज और किसी अन्य व्यक्ति नहीं, बल्कि सिर्फ अपने आप के लिए होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed