फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   jain festival kshamavani parva

क्षमा मांगने के भी हैं बड़े फायदे, कभी मांग कर तो देखिए

Sat, 30 Aug 2014 02:59 PM IST
ललित गर्ग
ललित गर्ग Updated Sat, 30 Aug 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
jain festival kshamavani parva

कोई कह सकता है कि हम विश्व-मैत्री की बातें कर रहे हैं, पर आज तो व्यक्ति-व्यक्ति में विरोध की भावना व्याप्त है। तब फिर विश्व का प्रश्न ही कैसा? इस संदर्भ में मैं कहना चाहूंगा कि विरोध की भावना दो नहीं, एक ही होती है। चाहे वह छोटे क्षेत्र में हों, चाहे बड़े क्षेत्र में। विरोधी-भावना व्यक्ति की अपनी आत्मा की ही उपज होती है। अतः उसे अन्मूलित करने का मार्ग है कि लोग ‘मैत्री’ के मूल को समझें।

विज्ञापन


पढ़ें,आखिर मनुष्य के लिए धर्म की जरूरत क्यों है?


मैत्री दिवस’ जिस भावना का प्रतीक है, उसमें कोई व्यक्ति भी दूसरे व्यक्ति के प्रति विरोध नहीं रखेगा। इसका पहला कदम होगा-अपनी त्रुटियों के लिए व्यक्ति स्वयं दूसरों से क्षमायाचना करे। भला ऐसा कौन व्यक्ति होगा, जो क्षमा मांगने पर क्षमा नहीं देगा। इसीलिए यह आवश्यक है कि विश्व भर में एक दिन ऐसा मनाया जाए, जिसके माध्यम से संसार के सभी लोग मैत्री के महत्व को समझ सकें।
विज्ञापन


पढ़ें,मासिक राशिफलः जानिए सितंबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा


मैत्री-दिवस किसी एक समाज या एक देश के लिए नहीं हैं। हमें इसे अखिल विश्व के स्तर पर लाना चाहिए। संसार महायुद्धों को देख चुका है। शांति-संधियां भी होती हैं, पर जब स्वार्थ आपस में टकराते हैं, तो मैत्री की भावना और संधियां किनारा ले लेती हैं। ऐसे समय में हमारा कर्तव्य है कि हम युद्धग्रस्त मानव समुदाय को मैत्री की भावना के प्रति आमुख करें। इसी दृष्टि से दिल्ली में ‘मैत्री दिवस’ का प्रथम आयोजन किया गया था। फिर यह आयोजन अनेक स्थानों पर मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका लक्ष्य था कि मानव को एक स्वार्थमुक्त मैत्री की भावना मिले। जब सभी लोग शांति की पुकार करते हैं, तो क्यों कुछ राष्ट्र नेता अपने तुच्छ स्वार्थों के लिए अशांति को बुलावा देते हैं। दरअसल युद्ध की भावना राष्ट्र से नहीं, व्यक्ति के मस्तिष्क से निकलती है। प्रहार मूल पर ही हो, ताकि युद्ध की भावना ही न पनपे। आज अशांत मनुष्य शांति की खोज में है। राजनीति की मृग-मरीचिका में उसे पद-लिप्सा, आत्म-प्रशंसा पर-निंदा की चकाचौंध ही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed