फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   inspiring story that learn- There is a question of life and death, no one is friends

सीख: जीवन-मरण का प्रश्न हो, तो कोई किसी का दोस्त नहीं होता

Tue, 31 Jul 2018 01:18 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
inspiring story that learn- There is a question of life and death, no one is friends

तीसरे दोस्त की कहानी, जिसने प्यास मिटाने के मामले में मित्रों की तुलना में व्यावहारिकता का परिचय दिया।

विज्ञापन


एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए तीन दोस्त हिमालय पर जा पहुंचे। उनमें से एक बड़े अमेरिकी उद्योगपति का बेटा था। दूसरा एक बड़े संत का पुत्र  था। जबकि तीसरा एक साधारण मजदूर था, जिसके पास न दौलत थी, न शोहरत। वहां पहुंचकर तीनों मित्रों को बहुत प्यास लगी। पर उनके पास मात्र आधा गिलास पानी था। अमीर दोस्त ने कहा, इस पानी पर सिर्फ मेरा हक है, क्योंकि मैं उतनी दूर से यहां आया हूं। मेरे पिता के पास इसे किसी भी कीमत पर खरीदने की क्षमता है।

संत का बेटा बोला, यह पानी सिर्फ मेरे लिए है, क्योंकि मेरे पिता करोड़ों लोगों के जीवन का उद्धार करते हैं। तीनों मित्रों ने सोच-विचार के बाद तय किया कि अभी कोई पानी नहीं पिएगा और सब सो जाएंगे। ईश्वर जिसके सपने में आकर पानी पीने का संकेत देंगे, वही पानी पिएगा। तीनों सोने चले गए। पर तीसरे दोस्त को नींद ही नहीं आई। आधी रात को बाकी दोनों दोस्त उठे और एक-दूसरे को अपना-अपना सपना सुनाने लगे। पहले दोस्त ने कहा, मैं सपने में एक अनजानी जगह पहुंचा। वहां बहुत शांति थी और वहीं मुझे ईश्वर मिले। उन्होंने मुझे कहा कि तुमने जीवन में सदा त्याग ही किया है, इसलिए यह पानी तुम्हें ही पीना चाहिए।
विज्ञापन


तभी दूसरे दोस्त ने कहा, मैंने सपने में देखा कि मैं महात्मा बन गया हूं और मेरी मुलाकात ईश्वर से होती है। वह मुझे कहते हैं कि लंबे समय तक कठोर तप करने के कारण पानी पर पहला हक तुम्हारा है। दोनों दोस्त अपनी-अपनी बात कहकर तीसरे दोस्त की तरफ पलटे। तीसरा दोस्त काफी देर तक दोनों को देखता रहा, फिर बोला, मुझे नींद ही नहीं आई। नींद नहीं आई ,तो सपना कैसे आता? आप दोनों तो ईश्वर से बातें कर रहे थे। पर ईश्वर ने मुझे प्यासा मरने से बचाने के लिए सोने ही नहीं दिया। इसलिए मैं सारा पानी पी गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed