फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   inspiring quotes- never worry, rumination is solution

चिंता, मानव मस्तिष्क का ऐसा विकार है, जो पूरे मन को झकझोर देता

Thu, 24 May 2018 11:42 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
inspiring quotes- never worry, rumination is solution

समुद्रगुप्त प्रतापी सम्राट थे, लेकिन चिंताओं से वह भी नहीं बच सके और परेशान रहने लगे। चिंताओं का चिंतन करने के लिए वह एक दिन वन की ओर निकल पड़े। वह रथ पर थे, तभी उन्हें एक बांसुरी की आवाज सुनाई दी। उन्होंने सारथी से रथ धीमा करने को कहा और बांसुरी के स्वर के पीछे जाने का इशारा किया।

विज्ञापन


कुछ दूर जाने पर समुद्रगुप्त ने देखा कि झरने के पास मौजूद वृक्षों की आढ़ से एक व्यक्ति बांसुरी बजा रहा था। सम्राट ने कहा, 'आप तो इस तरह प्रसन्न होकर बांसुरी बजा रहे हैं, जैसे कि आपको किसी देश का साम्राज्य मिल गया हो। 'युवक बोला, 'श्रीमान आप दुआ करें। भगवान मुझे कोई साम्राज्य न दे, क्योंकि अभी तो मैं सम्राट हूं। मगर, साम्राज्य मिलने पर कोई सम्राट नहीं होता है, बल्कि सेवक बन जाता है।'
विज्ञापन


युवक की बात सुनकर सम्राट हैरान रह गए। युवक ने कहा, ‘सच्चा सुख स्वतंत्रता में है। व्यक्ति संपत्ति से स्वतंत्र नहीं होता, बल्कि भगवान का चिंतन करने से स्वतंत्र होता है। सूर्य से राजा और प्रजा दोनों को रोशनी, वहीं धरती से जल भी। मुझमें और सम्राट में बस मात्र संपत्ति का ही फासला है।’ यह सुनकर युवक को सम्राट ने अपना परिचय दिया। युवक यह जानकर हैरान था, लेकिन राजा की चिंता का समाधान करने पर राजा ने उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहानी का तात्पर्य है कि चिंता, मानव मस्तिष्क का ऐसा विकार है, जो पूरे मन को झकझोर देता है। इसलिए चिंता नहीं चिंतन कीजिए, ये सोचिए कि आप ओरों से बेहतर क्यों हैं? इसका जवाब यदि आप स्वयं से पूछते हैं, तो आपकी चिंताओं का निवारण स्वयं ही हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed