फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   if you want to do something different then do it because time is not waiting

सीख: कुछ अलग करना है, तो कर डालो, क्योंकि वक्त बीतने में देर नहीं लगती

Thu, 26 Jul 2018 05:15 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
if you want to do something different  then do it because time is not waiting

नमिता की कहानी, जिसे एक ऑटो ड्राइवर ने सीख दी कि अपने पास जो भी है उसे दूसरों में बांटना चाहिए।

विज्ञापन


नमिता अपने ऑफिस से बाहर निकल ही रही थी कि उसे हेमलता मिल गई। हेमलता बोली, दीदी, घर चल पड़ीं क्या? क्या खास करने जा रही हो आज? नमिता बस मुस्कराई और चुपचाप बाहर निकल गई। वह मन ही मन सोचने लगी, काश, मैं भी कोई जवाब दे सकती। कह सकती कि हां, मेरी शाम बहुत खुशनुमा और रंगीन होने वाली है। बाहर निकलते-निकलते नमिता ने सोचा, चलो आज बस की जगह ऑटो से ही घर चलते हैं। ऑफिस के ठीक सामने से ही नमिता को ऑटो मिल गया।

नमिता चुपचाप ऑटो में बैठी और ऑटो चल पड़ा। ड्राइवर ने देखा, नमिता बहुत मायूस-सी लग रही थी। उसने कहा, मैडम, क्या मैं आपकी कोई मदद कर सकता हूं। कुछ देर बाद नमिता बोली, भइया, आप कितने वर्षों से ऑटो चला रहे हो? ड्राइवर बोला, मैडम, मैं जब अट्ठारह साल का था, तभी से यह ऑटो चलाता हूं। अब तो मैंने साल गिनने छोड़ ही दिए हैं। नमिता ने ऑटो ड्राइवर को फिर से गौर से देखा, उसने पाया कि वह काफी बुजुर्ग था। नमिता ने पूछा, रोज-रोज एक ही काम करके आप बोर नहीं हो जाते। ड्राइवर बोला, रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं, अगर दिल में कुछ कर दिखाने की चाह हो। नमिता ने पूछा, मतलब? ड्राइवर बोला, मैडम, ऑटो चलाना तो बस मेरा पेशा है।
विज्ञापन


मेरा शौक पढ़ाना है। मैं रोज शाम को ठीक छह बजे वापस अपने चॉल पहुंच जाता हूं। वहां पांच साल से लेकर पचास साल तक के छात्र मेरा इंतजार कर रहे होते हैं। ऐसा पिछले बीस वर्षों से लगातार हो रहा है।  पर जब उनमें से एक भी छात्र कुछ कर दिखाता है, तो लगता है जैसे मेरा पूरा जीवन सार्थक हो गया। जरूरी नहीं कि जीवन आपको सबकुछ दे। पर आपके पास जो है, बस उतना ही भर बांटते चलो, जिंदगी से बोरियत गायब हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed