फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   If you have passion, then you can not stop anybody from being successful

सीख: अगर आपमें जुनून हो, तो सफल होने से आपको कोई रोक नहीं सकता

Thu, 09 Aug 2018 06:38 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
If you have passion, then you can not stop anybody from being successful
फाइल फोटो
आदिल पांचवीं कक्षा में था, जब पहली बार उसके पिता रईस ने उसे फुटबॉल लाकर दी। आदिल को फुटबॉल खेलने में खूब मजा आने लगा। धीरे-धीरे स्टेट टीम के कोच ने आदिल को स्पोर्ट्स अकादमी में शामिल कर लिया। रईस खासतौर पर ध्यान रखता था कि उसका बेटा फुटबॉल की कोई भी प्रैक्टिस न छोड़े। 
विज्ञापन


आदिल को तैयारी करते हुए लगभग पांच साल बीत गए। लेकिन उसे कभी टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पाया। कमजोर खिलाड़ी होने की वजह से वह टीम के अंतिम खिलाड़ियों में ही रह जाता था। हर बार वापस लौटकर रईस के पूछने पर आदिल चुप्पी साध जाता था। लेकिन रईस समझ जाता था। 
विज्ञापन


अपने बेटे का मनोबल बनाए रखने के लिए वह हमेशा आदिल को समझाता था, 'मुझे यकीन है कि जिस दिन तुम खेलोगे, पूरा स्टेडियम तुम्हारा फैन हो जाएगा।'  दुर्भाग्य से एक दिन घर लौटते वक्त रईस की एक रोड एक्सिडेंट में मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच ने आदिल को एक हफ्ते की छुट्टी दे दी। लेकिन आदिल दूसरे ही दिन वापस स्टेडियम पहुंच गया। उस दिन दूसरे स्टेट की टीम से आदिल 
की टीम का दोस्ताना मैच था और आदिल की टीम हार रही थी। 

आदिल ने कोच से खेलने के लिए दरख्वास्त की। कोच जानता था कि उस दिन टीम हार जाएगी। दूसरी टीम पहले ही दो गोल से आगे थी। न जाने क्या सोचकर कोच ने आदिल को मैदान में खेलने के लिए भेज दिया। 


सभी खिलाड़ी आदिल को देख भौंचक्के रह गए, क्योंकि दो दिन पहले ही उसके पिता की मृत्यु हुई थी और अब वह खेल रहा था। देखते ही देखते मैच पलटने लगा। सबसे हैरानी की बात यह थी कि आदिल को मैदान में कोई रोक नहीं पा रहा था। 

कुछ ही देर में बिगुल बज गया और आदिल की टीम 3-2 से जीत गई। पूरे स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ उठी और आदिल को सबने कंधों पर उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed